31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कुछ न आए समझ तो बनाएं कॉर्नफ्लेक्स भरवां खीरा

कई बार ऐसा होता है कि समझ नहीं आता कि क्या बनाएं और फिर एक ही एक सब्जी बनाकर बोर हो जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 6 Dec 2017, 3:41 PM IST

Stuffed kheera

Stuffed kheera

कई बार ऐसा होता है कि समझ नहीं आता कि क्या बनाएं और फिर एक ही एक सब्जी बनाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में उन्हीं सब्जियों को भरवां रूप देना अच्छा विकल्प है। यहां पढ़ें कुछ भरवां रेसिपीज -

कॉर्नफ्लैक्स भरवां खीरा

सामग्री -

मोटा खीरा - एक
कार्नफ्लैक्स - एक बड़ा चम्मच
उबला और मैश किया आलू - एक
बारीक कटा प्याज - एक
अदरक
लहसुन
हरी मिर्च पेस्ट - एक छोटा चम्मच
दरदरी पिसी सौंफ - एक छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर - एक छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 बड़ा चम्मच

यूं बनाएं -

खीरे को छीलकर बीच से काटकर बीज निकाल दें। गरम तेल में प्याज सॉते करें और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। अब सभी मसाले, उबला आलू, कॉर्नफ्लैक्स डालकर भली-भांति चलाएं। तैयार मसाला खीरे में भरें और चारों ओर से धागा लपेटें, ताकि मसाला बाहर न निकले। गरम तेल में डालकर ढक दें और धीमी आंच पर ढककर खीरा गलने तक पकाएं। धागा निकाल कर हरे धनिए से सजाकर परांठे के साथ सर्व करें।

भरवां प्याज

सामग्री -

मध्यम आकार के प्याज - 4
खसखस के दाने - एक छोटा चम्मच
नारियल बुरादा - एक छोटा चम्मच
नमक - 1/4 छोटा चम्मच
पिसी सौंफ - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
तेल - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

प्याज को छीलकर बीच से इस प्रकार चीरा लगाएं कि वह नीचे से जुड़ी रहे। अब 1/2 छोटा चम्मच तेल में हल्दी डालकर खसखस के दाने भून लें। सभी मसाले डालकर गैस बंद कर दें। मसालों को अच्छी तरह चलाकर 1/4 छोटा चम्मच पानी डाल दें। अब तैयार मसाले को प्याज के बीच में भर दें। एक नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें और भरे प्याज को सीधा रखकर धीमी आंच पर पांच मिनट तक ढककर पकाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।