31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना फ्राई किए भाप में पकाएं दही बड़े

अगर आप फ्राइड फूड से परहेज कर रहे हैं तो भाप में पका कर दही बड़े का मजा लिया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Jul 2018, 5:12 PM IST

dahi vada

dahi vada

अगर आप फ्राइड फूड से परहेज कर रहे हैं तो भाप में पका कर दही बड़े का मजा लिया जा सकता है। यह उतना ही स्वादिष्ट लगता है जितना कि तल कर बनाया गया बड़ा। इसे बनाना आसान है और इसे बच्चों को भी दिया जा सकता है। यहां पढ़ें भाप में पके दही बड़े की रेसिपी -

सामग्री -

दही बडे के लिए

उरद की दाल - 150 gram (1 कप )
मूंग की दाल - 150 gram (1 कप )
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये या पेस्ट बना लीजिए)
नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
हींग - 1 पिंच
ईनो साल्ट - आधा छोटी चम्मच

दही बडे की चाट के लिए

दही - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
नमक - आधा छोटी चम्मच
काला नमक - आधा छोटी चम्मच
भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
मीठी चटनी - आधा कप
हरे धनिए की चटनी - आधा कप

विधि -

दोनों दालों को साफ कीजिए, धोइए और ४ घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिए। दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए। भीगी हुई दालों को मिक्सर से बिना पानी डाले थोड़ी दरदरी पीस लीजिए। पिसी दाल को प्याले में निकालिए।

इडली स्टैन्ड को तेल से चिकना करके तैयार कर लीजिए। कुकर में २ गिलास या इतना पानी डालकर गरम करने रखिए कि इडली स्टैन्ड का पहला खाना पानी में न डूबे।

पिसी दाल में नमक, अदरक, हींग मिलाकर अच्छी तरह से इस मिश्रण को फैंट लीजिए। यदि आपको मिश्रण पतला लग रहा हो तो आप इसमें सूजी भी मिला सकते हैं। फैंटे हुए मिश्रण में ईनो साल्ट डालकर मिलाइए। दही बड़े का मिश्रण तैयार है।

एक चमचा मिश्रण निलालिए और इसे इडली स्टेन्ड के खाने में डालिए। मिश्रण को भीगे हाथों से चपटा करके दही बड़े का आकार दीजिए। इसी तरह से सारे इडली मेकर के सारे खाने में बने हुए दही बड़े का मिश्रण लगा दीजिए। सारे दही बड़े बनाकर सारे खानों में लगा दीजिए।

दही बड़े से भरा हुआ इडली स्टैन्ड कुकर में रखिए और कुकर का ढक्कन बिना सीटी लगाइए बन्द कर दीजिए और १० मिनिट तक दही बड़ों को भाप में पकने दीजिए। आग बन्द कर दीजिए। कुकर से इडली स्टैन्ड निकालिए, ठंडा कीजिये और दही बड़े निकाल कर, प्याले या प्लेट में रखिए।

दही बड़े परोसने के लिए सर्विंग प्लेट में २ दही बड़े लगाइए, ४ टेबल स्पून दही डालिए, सादा नमक, काला नमक डालिए मीठी चटनी और हरे धनिए की चटनी डालिए, थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर, भुना जीरा और हरा धनिया डालिए, लीजिए दही बड़े खाने के लिए तैयार हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।