31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाश्ते में बनाएं टेस्टी ओट्स एंड स्प्रिंग अनियन पराठा

पंजाबी नाश्ते में पराठे खाए जाते हैं, हालांकि आप चाहेंइनका हैल्दी वर्जन भी खा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 Jul 2018, 4:48 PM IST

oats and spring onion paratha

oats and spring onion paratha

पंजाबी नाश्ते में पराठे खाए जाते हैं, हालांकि आप चाहेंइनका हैल्दी वर्जन भी खा सकते हैं। ओट्स से बने पराठे हैल्दी और टेस्टी दोनों ही बनते हैं। यहां पढ़ें टेस्टी ओट्स एंड स्प्रिंग अनियन पराठे की रेसिपी -

सामग्री -

आटे के लिए
3/4 कप दरदरा पीसा हुआ ओट्स
1 1/2 कप गेहूं का आटा
4 टेबल-स्पून दही
नमक स्वादअनुसार

हरी प्याज के भरवां मिश्रण के लिए
1 कप बारीक कटे हुए हरी प्याज के सफेद भाग
1 कप बारीक कटे हुए हरी प्याज के पत्ते
1 टी-स्पून तेल
1 टी-स्पून जीरा
2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
2 टी-स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
नमक स्वादअनुसार

अन्य सामग्री
गेहूं का आटा , बेलने के लिए
तेल , पकाने के लिए

विधि -
आटे के लिए

सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर , जरुरत हो एतना गुनगुना पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें। एक तरफ रख दें।

हरी प्याज के भरवां मिश्रण के लिए

नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और जीरा डालें। जब बीज चटकने लगे, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ सेकन्ड मध्यम आंच पर भूनें। हरी प्याज के सफेद भाग डालकर मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट तक भूनें। हरी प्याज के पत्ते और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। भरवां मिश्रण को ४ बराबर भाग में बांटकर एक तरफ रखें।

आटे को 8 बराबर भाग में बांट लें। प्रत्येक भाग को थोड़े सूखे गेहूं के आटे का प्रयोग कर, 125 मिमी (5 इंच) व्यास के गोल आकार में बेल लें। बेली हुई रोटी को सूखी समतल जगह पर रखें और भरवां मिश्रण के एक भाग को उऊपर रखें। उॅपर दूसरी बेली हुई रोटी रखकर अच्छी तरह बंद कर लें।

नॉन-स्टिक तवा गरम करें और पराठे को, तोड़े तेल का प्रयोग कर, दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें। विधी को दोहराकर 3 और पराठे बनाएं। गरमा गरम परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।