1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चखें गुलाब जामुन करी का स्वाद

अगर आप गुलाब जामुन के शौकीन हैं तो अब आप इसकी सब्जी बना कर भी खा सकते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Jun 2018, 4:23 PM IST

gulab jamun kofta curry

gulab jamun kofta curry

अगर आप गुलाब जामुन के शौकीन हैं तो अब आप इसकी सब्जी बना कर भी खा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि गुलाब जामुन तो मीठे होते हैं तो फिर इसकी सब्जी कैसे बनेगी। दअरसल गुलाब जामुन की सब्जी बनाने के लिए इन्हें चाशनी में डुबोया नहीं जाता। यहां पढ़ें गुलाब जामुन की टेस्टी सब्जी की आसान सी रेसिपी -

सामग्री -

मावा- 3/4 कप (150 ग्राम)
पनीर- 1/4 कप (50 ग्राम)
अरारोट- 1/4 कप (25 ग्राम)
काजू- 20
टमाटर- 3 (250 ग्राम)
हरी मिर्च- 2
फैंटा हुआ दही- ½ कप
तेल- गुलाब जामुन तलने और ग्रेवी के लिए
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 1 (लंबाई में 4 भाग की हुई)
जीरा- ½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी- 2 छोटी चम्मच
गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच
नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

टमाटर, हरी मिर्च और १५ काजू को बारीक पीसकर पेस्ट बना लीजिए।

गुलाब जामुन बनाएं
मावा और पनीर को प्लेट में डालकर इसे क्रम्बल कर लीजिए। इन्हें हथेली से मैश करते हुए मिलाते हुए चिकना कर लीजिए। थोड़ा सा मैश करने के बाद, इसमें अरारोट डाल दीजिए। सभी चीजों को मिलाते हुए और मैश करते हुए चिकना मिश्रण तैयार कर लीजिए।

मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लीजिए और एकदम चिकने गोले बनाकर तैयार कर लीजिए। गोलों में दरार नही पड़नी चाहिए। इतने मिश्रण से 15 गुलाब जामुन तैयार हो जाते हैं।

गुलाब जामुन तलने के लिए कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए। एक गुलाब जामुन तेल में डालकर देख लीजिए। गुलाब जामुन तलने के लिए मध्यम गरम तेल और आंच भी मध्यम और धीमी होनी चाहिए। गुलाब जामुन को घुमा घुमाकर चारों ओर से अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। तलने के बाद, गुलाब जामुन को कलछी पर कढ़ाही के किनारे रोककर रखिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और फिर एक प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर इसे रख लीजिए। सारे गुलाब जामुन इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिए। एक बार के गुलाब जामुन तलने में 5 मिनिट लगते हैं।

ग्रेवी बनाएं
पैन गरन करके इसमें 2 से 3 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए। तेल गरम होने पर इसमें जीरा, हल्दी पाउडर डाल दीजिए। गैस कम कर दीजिए ताकि मसाले जले ना। फिर, इसमें अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और लंबाई में कटी हरी मिर्च को डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए।
फिर, मसाले में काजू-टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले के ऊपर तेल ना तैरने तक इसे मध्यम आंच पर भून लीजिए। साबुत काजू को मोटा-मोटा काट लीजिए। काजू को भी मसाले में डालकर इसे भून लीजिए।

मसाले से तेल अलग होने पर इसमें फैंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाते हुए तेज आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि इसमें उबाल ना आ जाएं। बाद में, इसमें 1 कप पानी डालकर मिला दीजिए और ग्रेवी में उबाल आने दीजिए। फिर, इसमें नमक, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए। ग्रेवी को ढककर ३ मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए।
बाद में इसमें गुलाब जामुन डालकर मिक्स कीजिए और ढककर 1 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए।

सब्जी बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए। सब्जी को हरे धनिये से गार्निश कर दीजिए। स्वादिष्ट गुलाब जामुन की सब्जी को गरमागरम सर्व करें। अगर आप ग्रेवी पहले बनाना चाहे, तो बनाकर रख सकते हैं और जब सब्जी सर्व करें, उस समय गरम करते समय गुलाब जामुन डालकर 1 मिनिट ढककर गरम करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।