1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाश्ते में खा सकते हैं टेस्टी गुजराती थेपला

थेपला गुजराती रेसिपी है और इसे नाश्ते में खाया जा सकता है। यह हैल्दी रेसिपी है और आप चाहें तो इसे बच्चों को टिफिन में भी पैक करके दे सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 Jun 2018, 3:26 PM IST

thepla

thepla

थेपला गुजराती रेसिपी है और इसे नाश्ते में खाया जा सकता है। यह हैल्दी रेसिपी है और आप चाहें तो इसे बच्चों को टिफिन में भी पैक करके दे सकते हैं। यह मसालेदार होता है और खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। यहां पढ़ें गुजराती थेपला बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

लौकी - 300 ग्राम (1 कप कद्दूकस की हुई)
गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
ताजा दही - ½ कप
तेल - 3-4 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

लौकी थेपला बनाने के लिए लौकी को छीलकर अच्छे से धोकर इसे कद्दूकस कर लीजिए। लौकी को चारों तरफ स‌े कद्दूकस कर लीजिए, इसके बीच के नरम भाग और बीज को हटा दीजिए।

एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए और इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल दीजिए, साथ में 2 छोटी चम्मच तेल, 1 छोटी चम्मच नमक, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/4 छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच से भी कम गरम मसाला पाउडर और ½ कप दही डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए। इसमें 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए। अब इस आटे में थोडा़-थोडा़ पानी डाल कर परांठे के आटे जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए। इतना आटा गूंथने में द कप पानी का उपयोग हुआ है।

आटे को ढक कर 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा। 20 मिनिट बाद आटा सैट होकर तैयार है, हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल लीजिए। तवा गैस पर रखकर गरम कीजिए।

थेपला बनाने के लिए थोड़ा सा आटा लेकर गोल करके लोई बना लीजिए। इसे सूखे आटे में लपेटकर थेपला को 6-7 इंच के व्यास में पतला बेल कर तैयार कर लीजिए।

तवा गरम होते ही इस पर थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लीजिए और इस पर थेपला डाल दीजिए और दोनों तरफ चित्ती आने तक पलटकर सेक लीजिए। थेपला के दोनों तरफ तेल लगाकर चारों ओर फैला लीजिए और कलछी से दबा-दबाकर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक थेपला सेक लीजिए। सिके हुए थेपले को तवे से उतारकर प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए। सारे थेपले ऎसे ही तैयार कर लीजिए।

इतने आटे में लगभग 17-18 थेपले बनकर के तैयार हो जाते हैं। थेपले को आप चटनी, अचार या दही के साथ परोसिए और खाइए। थेपले आप 4-5 दिन तक रख कर खा सकते हैं। आप इन्हें ट्रैवल पर भी खाने के लिए ले जा सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।