1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एंजॉय करें पालक पनीर दोसा

अगर आप पनीर और दोसा दोनों के ही फैन हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 24 Jun 2018, 5:22 PM IST

dosa

dosa

अगर आप पनीर और दोसा दोनों के ही फैन हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। पालक पनीर दोसा न केवल टेस्टी फ्यूजन रेसिपी है, बल्कि यह पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर है। यहां पढ़ें टेस्टी पालक पनीर दोसा की रेसिपी -

सामग्री -

दोसा बैटर - २ - ३ कप
पालक का पेस्ट - आधा कप
नमक - १ छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
स्टफिंग के लिए:
पालक - २ कप (बारीक कटे हुये)
पनीर - २०० ग्राम (क्रम्बल किया हुआ १ कप)
तेल - २-३ टेबल स्पून
नमक - आधा छोटी (स्वादानुसार)
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हरी मिर्च - १-२ बीज निकाल कर, बारी क कटी हुई
अदरक - १/२ इंच अदरक कद्दूक्स किया हुआ
लाल मिर्च - १/४ छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)

विधि -

पालक दोसा के लिए स्टफिंग तैयार कर लीजिए:
पैन में २ छोटे चम्मच तेल डाल कर, गरम कीजिए, गरम तेल में जीरा डालिए, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च,अदरक पेस्ट डालकर हल्का सा भूनिए, कटा हुआ पालक डालिये, नमक, लाल मिर्च और पनीर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिए, तैयार स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए।
दोसा बैटर में पालक पेस्ट और नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए, बैटर यदि गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी मिला कर मिक्स कर लीजिए।


दोसा बनाइए:
नानस्टिक तवा गैस पर रखकर गर्म कीजिए, तवा गरम होने के बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर नैपकिन पेपर या कपड़े से चारों ओर फैला दीजिए, हल्के गरम तवे पर २ चमचे दोसा बैटर डालिए और चमचे को गोल गोल गुमाते हुये दोसा फैलाइए। दोसे के चारों ओर थोड़ा सा तेल डालिये और थोड़ा सा तेल दोसे के ऊपर डालिए, दोसे को मीडियम गैस पर नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए। दोसे के ऊपर की ओर १-२ चमचे स्टफिंग रखकर बीच में पतला फैला दीजिए। दोसे को मोड़कर तवे से उतार लीजिए।

दूसरा दोसा फैलाने से पहले, तवे को गीले सूती साफ कपड़े से पोंछ लीजिए, ताकि तवा अधिक गर्म न रहे, अधिक गरम तवे पर दोसा पतला फैलाना मुश्किल होता है और दोसा जल्दी से जलने लगता है। सारे दोसे इसी प्रकार से बनाकर तैयार कर लीजिए।
गरमा गरम पालक पनीर दोसा को साबर और नारियल की चटनी या मूंगफली दाने की चटनी के साथ परोसिये और खाइए।


अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।