1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्टी कूंदरू की सब्जी लगा देगी डिनर में चार चांद

कूंदरू दिखने में परवल जैसा होता है, लेकिन इसका स्वाद परवल से काफी अलग होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 23 Jun 2018, 3:51 PM IST

kundru recipe

kundru recipe

कूंदरू दिखने में परवल जैसा होता है, लेकिन इसका स्वाद परवल से काफी अलग होता है। अलग अलग जगह पर इसे अलग अलग नामों जैसे कि किनरू, टिन्डोरा, टेंडली, टोन्डली आदि से जाना जाता है। इसकी सब्जी तो स्वादिष्ट बनती ही है, साथ ही इसकी चटनी भी बहुत चटपटी बनती है। यहां पढ़ें कूंदरू की सब्जी की रेसिपी -

सामग्री -

कुंदरू - 250 ग्राम
तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 बारीक कतरी हुई
अदरक पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
जीरा - आधा छोटी चम्मच
अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि -

कुंदरू को धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए। कुंदरू के दोंनो ओर से डंठल काट कर हटा दीजिए और लम्बाई में २-४ टुकड़े करते हुए काट लिजिए, सारे कुंदरू काट कर तैयार कर लीजिए।

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए। गरम तेल में जीरा डालिए, जीरा भुनने पर हींग डाल दीजिए, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को थोड़ा सा भूनिए और अब कटे हुये कुंदरू डाल दीजिए, सोंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक भी डाल दीजिए और कुंदरूं के टुकड़े को चलाते हुए 2 मिनिट भून लीजिए, सारे मसाले की कोटिंग कुंदरू के टुकड़ों पर आ जाए। सब्जी को ढककर 5 मिनिट पकने दीजिए और चैक कीजिए।

5 मिनिट बाद सब्जी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिए और देख लीजिए कि सब्जी जले नहीं गैस धींमी रखिए। सब्जी को फिर से 5 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकने दीजिए और चैक कीजिए, सब्जी को चला दीजिए और अगर आप महसूस करें कि सब्जी अभी पकी नहीं है और इस में पानी डालने की आवश्यकता है तब 1-2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिए और सब्जी को फिर से ढककर 4-5 मिनिट पकने दीजिए।

अब कुंदरू के टुकड़े हल्के नरम हो जाएंगे और कुंदरू का कलर भी बदल जाएगा। सब्जी बनकर तैयार है, सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए, ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निस कर दीजिए।

कुंदरू की बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है, कुंदरू की सब्जी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।