1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मियों में लें मैंगो पूड़ी का मजा

यह बहुत ही टेस्टी रेसिपी है और मैंगो पूड़ी को चटनी, अचार, आलू फ्राई या फिर किसी भी सब्जी के साथ एंजॉय किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 Jun 2018, 4:17 PM IST

mango puri

mango puri

जी हां आप आम से पूड़ी भी तल सकते हैं। यह बहुत ही टेस्टी रेसिपी है और मैंगो पूड़ी को चटनी, अचार, आलू फ्राई या फिर किसी भी सब्जी के साथ एंजॉय किया जा सकता है। मैंगो पूड़ी बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। इसे बनाना भी आसान है, हालांकि इसके लिए आटा तैयार करने में आपको थोड़ी मेहनत जरूर लगेगी, लेकिन इसका स्वाद आपकी सारी थकान दूर करे देगा। यहां पढ़ें मैंगो पूड़ी की रेसिपी -

सामग्री -

३/४ कप आम के डुकड़े
१/४ कप पीसी हुई चीनी
३/४ कप मैदा
१/२ कप गेंहू का आटा
१/४ टी-स्पून इलायची पाउडर
नमक , स्वादानुसार
तेल , तलने के लिए
मैदा , बेलने के लिए

विधि -

मिक्सर में आम के टुकड़े और पीसी हुई चीनी को डालकर मुलायम होने तक पीस लीजिए। मिश्रण को एक गहरे बाउल में पलटकर, उसमें अन्य सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और पानी का उपयोग किए बिना नरम आटा गूंथ लीजिए। आटे के मिश्रण को २० बराबर भागों में बांट लीजिए।

आटे के प्रत्येक भाग को १०० मि मी (४ इंच) व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए। एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल को गरम कीजिए, उसमें कुछ पूड़ी डालकर दोनों तरफ से सुनहरी और भूरे रंग की होने तक उन्हें मध्यम आंच पर तल लीजिए। तेल सोखने वाले कागज पर निकाल लीजिए। तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।