16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालक राजमा मसाला से होगी खून की कमी पूरी

पालक और राजमा को मिला कर बनाएं तो न केवल इससे खून की कमी पूरी होगी बल्कि यह प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Feb 18, 2018

palak rajma masala

palak rajma masala

पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं पालक और राजमा को मिला कर बनाएं तो न केवल इससे खून की कमी पूरी होगी बल्कि यह प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। यहां पढ़ें पालक राजमा मसाला की रेसिपी -

सामग्री -

पालक - 300 ग्राम
राजमा - ½ कप (100 ग्राम)
टमाटर - 3 (250 ग्राम)
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच
तेल -2-3 टेबल स्पून
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार

विधि -

राजमा को साफ करके अच्छी तरह धोकर 8-10 घंटे पानी में भिगो दीजिए।
भीगे हुए राजमा को धोकर कुकर में डालिए, 1 कप पानी, 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक या आधा छोटी चम्मच नमक मिला कर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और राजमा पकने के लिए गैस पर रखें।

कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और धीमी गैस पर 6-7 मिनिट राजमा पकने दें। गैस बन्द कर दें, कुकर का प्रैशर खत्म होने पर कुकर को खोल लीजिए। राजमा नरम होकर तैयार हो गये हैं। पालक के पत्तों से डंडिया हटा कर अलग कर दीजिए। पत्तों को पानी में 2-3 बार धो कर छलनी में रख दीजिए और पालक के पत्ते से पानी निकल जाने दीजिए।


पालक के धुले पत्ते को किसी बर्तन में डालिए, आधा कप पानी डाल कर, मध्यम आग पर उबालने के लिए ढककर रख दीजिए, 3-4 मिनिट में पालक उबल जाता है। उबली हुई पालक का पेस्ट बना कर, प्यूरी तैयार कर लीजिए।

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइए, काटिए और मिक्सी से पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिए।
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिए, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिए। जीरा ब्राउन होने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, टमाटर का पेस्ट डाल दीजिए, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। मसाला से तेल अलग होने पर मसाला भुन कर तैयार है।

मसाले में पालक का पेस्ट, नमक डालकर मिला दीजिए। उबाले हुए राजमा भी मिला दीजिए, गरम मसाला डालकर पालक राजमा को धीमी आंच पर 3-4 मिनिट पकने दीजिए।

राजमा पालक बनकर तैयार हैं, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए, ऊपर से क्रीम डालकर गार्निस कीजिए और सब्जी को चपाती, परांठे, नान और चावल किसी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।