31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइड डिश के तौर पर बनाएं सूखे गट्टे

अगर आपके घर मेहमान आ रहे हैं तो आप चटपटे सूखे गट्टे साइड डिश के रूप में तैयार कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 30 Dec 2017, 1:13 PM IST

sookhe gatte recipe

sookhe gatte recipe

अगर आपके घर मेहमान आ रहे हैं तो आप चटपटे सूखे गट्टे साइड डिश के रूप में तैयार कर सकते हैं। यह बेहद चटपटे और स्वादिष्ट बनते हैं। वहीं अगर आपके पास बनाने के लिए कोई सब्जी न हो, तब भी आप चटपटे सूखे गट्टे बना सकते हैं। यहां पढ़ें चटपटे सूखे गट्टे बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

बेसन - 2 कप
लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर - सभी 1/2 छोटा चम्मच
मोटी सौंफ, साबुत धनिया - एक-एक चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
आमचूर - 1/2 छोटा चम्मच
हींग, मीठा सोडा - चुटकी भर
तेल - 4 बड़े चम्मच
नींबू का रस - एक बड़ा चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार

यूं बनाएं -

एक प्याले में बेसन, नमक, लाल मिर्च 1/4 छोटा चम्मच, सौंफ 1/2 छोटा चम्मच, धनिया 1/4 छोटा चम्मच, मीठा सोडा, हींग व 2 बड़े चम्मच तेल का मोयन डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कडक़ गूंध लें। एक बड़े पैन में 2-3 गिलास पानी उबाल लें। गुंथे हुए बेसन के 5-6 भाग कर आधा इंच मोटे 6-7 इंच लंबे रोल बना लें। उबलते पानी में डाल दें। जब गट्टे उबल कर पानी के ऊपर आ जाएं, तब पानी नितारें। ठंडा होने पर आधा इंच के टुकड़ों में लें। कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल गरम कर बची सौंफ, धनिया भूनें। धीमी आंच पर हल्दी, मिर्ची व धनिया पाउडर 10-15 सेकंड भूनें। गट्टे और नमक डालें। चार-5 मिनट ढक्कन लगाकर पकाएं। गट्टे नरम होने पर आमचूर, गरम मसाला डाल कर मिक्स करें। हरा धनिया, नींबू का रस डालें।

पापड़ मंगोड़ी

सामग्री -

मूंग के पापड़ मध्यम आकार के - 2
मूंग दाल की मंगोड़ी - एक कप
दही - 1/4 कप
टमाटर प्यूरी - 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर - डेढ़ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच
हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
तेल/घी - 4 बड़े चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - चुटकी भर
हरा धनिया कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच

यूं बनाएं -

मंगोड़ी के टुकड़े कर लें। पापड़ को सेककर उसके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम कर मंगोड़ी को हल्का भूरा होने तक भूनें। दो कप पानी डालें व उबालें, मंगोड़ी नरम होने तक पकाएं। एक अन्य बरतन में बाकी तेल/घी गरम करें, जीरा तडक़ाएं व हींग डालें। टमाटर प्यूरी डालें और तीन-चार मिनट पकाएं। दही को फेंटें व सारे मसाले धनिया, मिर्ची व हल्दी उसमें घोलकर तेल में जाली पडऩे तक पकाएं। पकी हुई मंगोड़ी व नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर तीन-चार मिनट और पकाएं। पापड़ के टुकड़े डालें और एक मिनट और पकाएं। आंच से उतार लें। हरे धनिए से सजाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।