31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी में जरूर लें राजस्थानी दाल ढोकली का स्वाद

राजस्थानी दाल ढोकली प्रोटीन का खजाना है। इसका स्वाद भी कुछ अलग होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 29 Dec 2017, 3:36 PM IST

dal dhokli

dal dhokli

राजस्थानी दाल ढोकली प्रोटीन का खजाना है। इसका स्वाद भी कुछ अलग होता है। अगर आपको मौका मिले तो राजस्थान जाकर दाल ढोकली जरूर ट्राय करें। हालांकि आप चाहें तो इसे घर में भी बना सकते हैं। यहां पढ़ें दाल ढोकली की रेसिपी -

सामग्री -

अरहर की दाल - एक कप (उबली हुई)
गेहूं का आटा - एक कप
बेसन - दो छोटे चम्मच
अजवाइन - एक छोटा चम्मच
हींग व मीठा सोडा - एक-एक चुटकी
अदरक - एक छोटा टुकड़ा
राई जीरा हल्दी - आधा-आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च - एक
हरा धनिया - दो बड़े चम्मच
नमक व लाल मिर्च - स्वादानुसार
तेल - दो बड़े चम्मच

यूं बनाएं -

सबसे पहले आटे में बेसन, अजवाइन, मीठा सोडा, आधा छोटा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च नमक व डेढ़ बड़ा चम्मच तेल मिलाएं। इसे पानी से गूंथ लें। अब इस गुंथे आटे से छोटी-छोटी लोई बना कर अंगूठे बीच में छेद कर दें। अब एक पैन में बचा हुआ तेल गर्म कर इसमें राई, जीरा डालें। तडक़ने पर इसमें हींग, साबुत लाल मिर्च, कटी हरी मिर्च, कटी अदरक, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, उबली दाल डालें। इसमें दो से ढाई कप पानी मिलाएं। दो-चार उबाल आने पर इसमें तैयार की ढोकली डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब ढोकली पूरी तरह पक जाए तो इसे हरे धनिए से सजाकर गर्मा गर्म सर्व करें।

दाना मेथी व चना दाल की सब्जी

सामग्री -

दाना मेथी - आधा कप
चना दाल - आधा कप
जीरा, गर्म मसाला व हल्दी - आधा-आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर, लाल मिर्च व आमचूर - एक-एक छोटा चम्मच
अदरक - लहसुन का पेस्ट-एक छोटा चम्मच
गुड़ - आधा छोटा चम्मच
सरसों का तेल - दो छोटे चम्मच

यूं बनाएं -

सबसे पहले दाना मेथी को धोकर पूरी रात भीगने दें। अब चना दाल को भी धोकर एक-डेढ़ घंटे के लिए भीगने दें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें जीरा डालें। तडक़ने पर इसमें अदरक-लहसुन की पेस्ट डालें। अब इसमें भीगी दाल व दाना मेथी डालें। आंच कम इन्हें पांच-सात मिनट के ढक्कन लगा कर पकाएं। अब आधा कप पानी में सारे सूखे मसाले घोलकर इसमें डालें और एक बार फिर इसे धीमी आंच पर ही पकने दें। जब तक कि दोनों चीजें गल न जाएं। अंत में इसमें गुड़ मिलाकर गैस बंद कर दें। तैयार सब्जी को पूड़ी-रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।