31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रसाद में बनाएं सूखे काले चने

आमतौर पर नवरात्रि की अष्टी या नवमी पर पूजा के लिए सूखे काले चने बनाए जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 16 Dec 2017, 3:02 PM IST

Sookhe kale chane

Sookhe kale chane

आमतौर पर नवरात्रि की अष्टी या नवमी पर पूजा के लिए सूखे काले चने बनाए जाते हैं। इसके अलावा मंदिर या गुुरुद्वारे में भी प्रसाद में आपने सूखे काले चने खाए होंगे। इन्हें बनाना बेहद आसान है। वहीं आप चाहें तो इसमें बाद में कच्चा प्याज और टमाटर काट कर ऊपर से नींबू निचोड़ कर भी खा सकते हैं। चने प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें नाश्ते में भी बनाया जा सकता है। यहां पढ़ें सूखे काले चने की रेसिपी -

सामग्री -

काले चने - 2 कप (400 ग्राम)
नमक - एक छोटी चम्मच
तेल (रिफाइन्ड) - 2-4 टेबल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 टेबल स्पून
अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा ( पतला पतला कतर लीजिये)
लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
हरा धनिया - एक टेबल स्पून

विधि -

काले चने साफ कीजिए, धोइए और सारी रात के लिए पानी में भिगो दीजिए।

भीगे चने पानी से निकालिए, धोइए, भीगे चने, नमक और आधा कप पानी कुकर में डालिए और चने उबालने के लिए रख दीजिए। कुकर में एक सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट धीमी गैस पर चना पका लीजिए। आग बन्द कर दीजिए।

कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिए, चने निकालिए, चने के पानी को आप चने फ्राई करते समय मसाले में डाल कर मिला सकते हैं, यदि पानी ज्यादा है तब आप सूप की तरह पी सकते हैं ये बड़ा ही पौष्टिक होता है।

कढ़ाई में तेल डालिए, गरम कीजिए, गरम तेल में जीरा डालिए, जीरा भुनने पर धनिया पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और चने से निकला हुआ पानी डालिए, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालिए चमचे से चलाइए और गाढ़ा होने तक पकाइए। मसाले में चने डाल कर मिलाइए 2 मिनिट चमचे से चलाते हुए चने पका लीजिए, चने में पानी खतम होने तक पका लीजिए। चने में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिए। सूखे काले चने तैयार है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।