
capsicum idli
आज के दौर में कोई मोटापा नहीं चाहता, वहीं ज्यादा कैलरीज शरीर को अन्य बीमारियों जैसे की दिल के रोग आदि की तरफ भी ले जाती हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप अपने खाने में कैलरीज पर नजर रखें। यहां पढ़ें कुछ स्वादिष्ट लो कैलरी रेसिपीज -
फरे वाली गुझिया
सामग्री -
गेहूं का आटा - 2 कटोरी
चने की दाल - एक कटोरी
हींग - चुटकी भर
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
नमक - 1/4 छोटा चम्मच
बारीक कटा प्याज - एक
अदरक - एक छोटी गांठ
कटी हरी मिर्च - 2
कटा हरा धनिया - एक लच्छी
तेल - एक छोटा चम्मच
बघार के लिए -
तेल - एक छोटा चम्मच
राई के दाने - 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
यूं बनाएं -
दाल को हल्दी और नमक डालकर उबाल लें। पानी दाल के गलने जितना ही डालें। गरम तेल में प्याज, हरी मिर्च भूनें, हींग व सारे मसाले और उबली दाल डालकर चलाएं। तीन-चार मिनट तक भूनकर गैस बंद कर दें। हरा धनिया डालें। आटे में 1/4 छोटा चम्मच नमक डालकर गूंथ लें। छोटी सी लोई बनाकर एक चम्मच चने की दाल का तैयार मसाला भरें और गुझिया का आकार दें। एक भगोने में पानी गरम करें। उबलते पानी में तैयार गुझिया ऊपर आने तक उबालें। पानी से निकालकर ठंडा होने पर बीच से काटकर सर्विंग प्लेट में रखें। तैयार बघार डालें।
कैप्सिकम इडली
सामग्री -
इडली रवा - 250 ग्राम
पीली, लाल और हरी शिमला मिर्च - एक-एक
खट्टा दही - 100 ग्राम
फ्रूट सॉल्ट - छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
अदरक - हरी मिर्च पेस्ट - 1/2 छोटा चम्मच
बघार के लिए -
राई के दाने - 1/4 छोटा चम्मच
मीठा नीम - 8 पत्ती
हरी मिर्च - 4 बारीक कटी हुई
चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
तेल - एक बड़ा चम्मच
यूं बनाएं -
बनाने से आधा घंटा पहले रवे को दही और पानी में भिगो दें। अब तीनोंं शिमला मिर्च में सेे सजाने के लिए 2-2 स्लाइस काटकर अलग कर लें, शेष को बारीक काट लें। अब तक सूजी फूल जाएगी। इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। कटी शिमला मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट, नमक और फ्रूट सॉल्ट मिलाकर अच्छी तरह चलाएं। इडली के सांचे में चिकनाई लगाकर तैयार घोल को चम्मच से डालें। बीस-25 मिनट तक भाप में पकाएं। ठंडा होने पर बारीक टुकड़ों में काट लें। चाट मसाला बुरकें और गरम तेल में बघार की सारी सामग्री डालें अैार बघार लगाकर सर्व करें।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

Published on:
15 Dec 2017 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allइंडियन रीजनल
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
