31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को टिफिन में दें ट्राई कलर पिन व्हील सैंडविच

बच्चों को टिफिन में यमी चीजें खाना पसंद होता है। इसके लिए रोजाना कुछ अलग बनाना मुश्किल लग सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 14 Dec 2017, 4:24 PM IST

Tri colour pin wheel sandwich

Tri colour pin wheel sandwich

बच्चों को टिफिन में यमी चीजें खाना पसंद होता है। इसके लिए रोजाना कुछ अलग बनाना मुश्किल लग सकता है। हालांकि कभी कभी उन्हें टिफिन में कुछ अलग दिया जा सकता है। इस बार ट्राई कलर पिन व्हील सैंडविच उन्हें टिफिन में दें। यहां पढ़ें ट्राई कलर पिन व्हील सैंडविच की रेसिपी -

सामग्री -

ब्रेड स्लाइस - 6
शेजवान सॉस - 2 बड़ा चम्मच
गाढ़ी हरी चटनी - 2 बड़ा चम्मच
आलू पनीर मसाला (भुना हुआ प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं) - 4 बड़ा चम्मच
चीज स्प्रैड - एक बड़ा चम्मच
सॉफ्ट बटर - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

ब्रेड स्लाइस पर सॉफ्ट बटर लगाएं। तीन ट्रिम्ड ब्रेड स्लाइस को एक-दूसरे पर रखें और बेलन से थोड़ा दबाएं। अब पहली ब्रेड स्लाइस पर शेजवान सॉस, दूसरी स्लाइस पर पनीर आलू का मिश्रण और तीसरी स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं। इसे ध्यान से रोल करें और 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। उसके बाद स्लाइस में काटें।

रशियन सैंडविच

सामग्री -

ब्रेड स्लाइस मक्खन लगी हुई - 6
कुछ लेट्यूस पत्तियां

भरावन के लिए :

कटी हुई और उबली हुई सब्जियां - 3/4 कप
उबले और कटे हुए आलू - 2 बड़े चम्मच
टिन अनानास कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
मेयोनीज - 2 बड़े चम्मच
क्रीम - एक बड़ा चम्मच
नमक और काली मिर्च - स्वादानुसार

यूं बनाएं -

भरावन की सारी सामग्री मिक्स करें। ब्रेड की एक स्लाइस पर यह मिक्स लगाकर उसे दूसरी स्लाइस से कवर करें। एल्युमिनियम फॉइल में कवर करें और फ्रिज में 30 मिनट के लिए रखें। काट कर टिफिन में रखें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।