2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

ब्रेनडेड युवक के अंगों से तीन लोगों को मिला नया जीवन

Ahmedabad: शहर के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में गुरुवार को महेसाणा जिले की ऊंझा तहसील के विशोल गांव निवासी राजू पटेल के ब्रेनडेड होने पर दान में दिए गए अंगों के चलते तीन जरूरत मंद लोगों को नया जीवन मिला।राजू को अस्पताल में उपचार के दौरान ब्रेनडेड घोषित किए जाने के बाद उनके परिजनों ने […]

Google source verification

Ahmedabad: शहर के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में गुरुवार को महेसाणा जिले की ऊंझा तहसील के विशोल गांव निवासी राजू पटेल के ब्रेनडेड होने पर दान में दिए गए अंगों के चलते तीन जरूरत मंद लोगों को नया जीवन मिला।राजू को अस्पताल में उपचार के दौरान ब्रेनडेड घोषित किए जाने के बाद उनके परिजनों ने परोपकार के लिए अंगदान का निर्णय किया। अस्पताल में यह 227वां ब्रेनडेड मरीज के अंगों का दान है, उनकी दोनों किडनी, लिवर, आंखें तथा त्वचा दान में दी गईं हैं।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि लिवर और किडनी का प्रत्यारोपण सिविल मेडिसिटी कैंपस की किडनी अस्पताल में हुआ है, जबकि आंखें एम एंड जे अस्पताल और त्वचा सिविल स्किन बैंक को दी गई है।

अब तक आंख त्वचा समेत 963 अंगों का दान

सिविल अस्पताल में अब तक कुल 227 ब्रेनडेड मरीजों के 752 अंग और 211 पेशियां (आंख व त्वचा) प्राप्त हुई हैं। इनमें 418 किडनी, 201 लीवर, 73 हृदय, 34 फेफड़े, 18 अग्न्याशय, 6 हाथ और 2 छोटी आंत शामिल हैं। इसके अलावा 176 आंखें और 35 त्वचा के दान से कुल 963 अंग, आंख, त्वचा स्वीकार की गईं हैं।