धंसी सड़क, निकला पानी. .!!
गांधीनगर. बारिश के मौसम की शुरुआत से पहले प्रि-मानसून की तैयारियों को लेकर अहमदाबाद महानगरपालिका बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन अहमदाबाद में पहली ही भारी बारिश ने महानगरपालिका को दावों की पोल खोल दी। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं, तो भारी बारिश में कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। इसी बीच अहमदाबाद के अमराईवाडी इलाकों में मेट्रो पीलर के निकट ही महानगरपालिका की बदइंतजामी का ऐसा नजर देखने को मिला जिसने उनके दावों की पोल खोलकर रख दी। दरअसल यहां सड़क धीरे-धीरे धंसने लगी। आसपास लोगों ने वाहन चालकों का वहां से गुजरना रोक दिया। कुछ ही देर बाद ही सड़क धंस गई और वह बड़ा गड्ढा पानी से भर गया।
खस्ताहाल सड़कों की शिकायत ‘पुर्णेश मोदीÓ एप पर
भारी बारिश के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसी सड़कों का ब्योरा ‘पुणेश मोदीÓ एप्लीकेशन पर भेजा जा सकता है। सड़क एवं भवन निर्माण से संबंधित यह एप्लीकेशन चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। राज्य सरकार की यह नवीन पहल है। राज्य के सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री पुर्णेश मोदी ने आमजन से अपने क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों को ब्योरा भेजने का अनुरोध किया है। इसके आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।