2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: गांधीनगर जिले के कलोल में दर्दनाक हादसा:: 5 की मौत, 9 घायल

yatri, ST bus, accident, gandhinagar news, bus stand: बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को एसटी बस ने कुचला

Google source verification

गांधीनगर. जिले के कलोल स्थित एक बस स्टैण्ड पर बुधवार सुबह बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को राज्य परिवहन (एसटी) की बस ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई वहीं 9 अन्य घायल हो गए। राज्य परिवहन (एसटी) की खड़ी बस को तेज रफ्तार से आ रही निजी बस ने पीछे से टक्कर मारी। इसके चलते एसटी बस ने यहां पर इंतजार कर रहे यात्रियों को अपनी चपेट में लिया।

यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे तब हुआ जब बुधवार सुबह कलोल के अंबिका बस अड्डे पर रोजगार और स्कूल-काॅलेज व अन्य जगहों पर जाने के लिए कई लोग बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच नीले रंग की एसटी बस जैसे ही आकर इस बस अड्डे पर रुकी, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने एसटी बस को पीछे टक्कर मार दी। इससे एसटी बस आगे की तरफ बढ़ी और इस बस के आगे खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए।घटना के बाद मची अफरातफरी

इस घटना में कई लोग एसटी बस के पहिए के नीचे दब गए। हादसे के साथ ही इलाके में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भयानक था लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कई लोग घायलों को बचाने में जुट गए। उधर, स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। पुलिस व 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इन पांच की हुई मौत

इस दर्दनाक हादसे में कलोल निवासी शारदाबेन जागरिया, बलवंत ठाकोर, दिलीपसिंह विहोल, पार्थ पटेल और सावन दरजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमृत चौहाण, कल्पेश सेंधाभाई, विक्रम प्रजापति, वनीता नाई, हार्दिक परमार, कृपा पटेल, मिसबाबानु शेख को कलोल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद शरीफ व अहमद राणा को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।सावन का सपना अमरीका जाने का था

इस हादसे में मारे गए सावन अपने माता-पिता का एकमात्र पुत्र था। उसका सपना अमरीका जाने का था। पढ़ाई के लिए विदेश से जाने से पहले उसकी मौत से परिवार गमगीन है।मुख्यमंत्री ने की 4-4 लाख के मदद की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस घटना पर शोक जताते हुए मदद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।