3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

नर्सेज ने तिरंगा रैली निकाल शहीदों को किया नमन, देखें वीडियो…

नर्सेज ने तिरंगा रैली निकाल शहीदों को किया नमन, देखें वीडियो... अलवर. नर्सेज संघर्ष समिति की ओर से स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को नर्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च एवं तिरंगा रैली निकाली गई। इससे पहले बड़ी संख्या में नर्सेज सामान्य चिकित्सालय के बाहर धरना स्थल पर एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से शहीद स्मारक तक रैली निकाली गई। इस दौरान वंदे मातरम के जोशीले नारों से माहौल देशभिक्त से ओत नजर आ रहा था। वहीं, रैली के शहीद स्मारक पहुंचने पर शहीदों को

Google source verification

नर्सेज ने तिरंगा रैली निकाल शहीदों को किया नमन, देखें वीडियो…
अलवर. नर्सेज संघर्ष समिति की ओर से स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को नर्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च एवं तिरंगा रैली निकाली गई। इससे पहले बड़ी संख्या में नर्सेज सामान्य चिकित्सालय के बाहर धरना स्थल पर एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से शहीद स्मारक तक रैली निकाली गई। इस दौरान वंदे मातरम के जोशीले नारों से माहौल देशभिक्त से ओत नजर आ रहा था। वहीं, रैली के शहीद स्मारक पहुंचने पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर सामान्य अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुनील चौहान, संघर्ष समिति सदस्य राजेंद्र वर्मा, राहुल यादव, देवकीनंदन मीना, राकेश नधेडिया, शशिपाल यादव, योगेश खट्टर, रमेश कोली, ओमप्रकाश महिवाल, दिनेश चावला, अनिल सुरेला, दलीप यादव, सुरेंद्र नारंग, राजेन्द्र अरोड़ा, रतन शर्मा, हरकेश, भीम गुप्ता, विष्णु शर्मा, संदीप यादव, सुखपाल वर्मा, तेजपाल, राजकुमार यादव, राजेश गुप्ता एवं भगवत सिंह सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।