13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

राज्यपाल बागड़े ने कहा- शिक्षा, खेल, कृषि और महिला सशक्तिकरण पर दें जोर

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय पर अ​धिकारियों की बैठक ली जबकि सिवाना में कार्यक्रम में ​शिरकत करते हुए पौधरोपण किया। इससे पहले उनका बालोतरा पहुंचना पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। अ​धिकारियों की बैठक में उन्होंने जनकल्याणकारी योजना को धरातल पर लागू करने की बात कही।

Google source verification

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल आंकड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ धरातल पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राज्यपाल गुरुवार को बालोतरा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से वंचित वर्गों, विशेषकर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग को प्राथमिकता से योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। राज्यपाल के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बैठक में जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, कुसुम योजना, मिशन हरियालो राजस्थान, राजीविका, डेयरी विकास व सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई।

बच्चों की बौद्धिक और शारीरिक क्षमताओं का संतुलित विकास किया जाए

शिक्षा और खेल के क्षेत्र में समग्र विकास की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बच्चों की बौद्धिक और शारीरिक क्षमताओं का संतुलित विकास किया जाए। उन्होंने छात्रावासों में खेल और व्यायाम सुविधाएं बढ़ाने तथा स्कूलों में खेल मैदानों की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही राजीविका समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग बढ़ाने और महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने पर भी जोर दिया। वहीं कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की बात करते हुए उन्होंने मृदा परीक्षण, फार्म पॉन्ड निर्माण, फसल बीमा पंजीकरण और तकनीकी मार्गदर्शन से उत्पादकता बढ़ाने पर बल दिया। ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रत्येक गांव में वर्षा जल संचयन सुनिश्चित करने और ग्रामीण घरों तक शुद्ध पेयजल कनेक्शन की शत-प्रतिशत उपलब्धता के निर्देश भी दिए।

नीट चयनित श्रवण का किया सम्मानित

इस अवसर पर नीट 2025 परीक्षा में चयनित बालोतरा जिले के श्रवण कुमार का राज्यपाल ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। राज्यपाल ने कहा कि श्रवण ने यह साबित कर दिया है कि अगर व्यक्ति में लगन और मेहनत करने का जज्बा हो तो कोई भी बाधा उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। उन्होंने श्रवण की मेहनत की सराहना करते हुए जिला प्रशासन को उसके परिवार को सभी पात्र योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, पुलिस अधीक्षक रमेश, एडीएम डॉ. गुंजन सोनी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव