
CG News: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। मुखबिर सूचना के आधार पर कबीरधाम आबकारी टीम ने वाहन क्रमांक WB 25 K 8424 को घेरा बंदी कर सिमगा के पास पकड़ा तथा प्रकरण अग्रिम कार्यवाही हेतु राज्य स्तरीय उड़न दस्ता को सौंपा। कंटेनर ट्रक ( कीमत लगभग 40 लाख) 700 पेटी अनुमानित मप्र निर्मित गोवा व्हिस्की मदिरा बरामद( कीमत लगभग 50 लाख अनुमानित) अग्रिम कार्यवाही राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर द्वारा की जा रही है।