नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से एकोकैडो फल तेज़ी से लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। इसके पीछे कई ऐसे कारण या कहें फायदे हैं। एवोकैडो ( Avocado ) एक स्वादिष्ट फल है और इसे खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सबसे ज्यादा इसका फायदा जानलेवा बीमारी कैंसर में मिलता है। नियमित तरीके से इसका सेवन आपको कैंसर के खतरे से बचाता है। सेहत के लिए फ़ायदेमंद एवोकैड़ो फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है।