29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाया, सुबह दस बजे निकले सूरज तो धुंध के तेवर पड़े ढीले
Play video
Hindi News / Rajasthan / Hanumangarh / Videos / हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाया, सुबह दस बजे निकले सूरज तो धुंध के तेवर पड़े ढीले

हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाया, सुबह दस बजे निकले सूरज तो धुंध के तेवर पड़े ढीले

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले में रविवार सुबह कोहरे का असर रहा। वातावरण में घना कोहरा छाने से वाहन चालक कछुआ चाल से वाहन चलाते नजर आए। सुबह करीब दस बजे कोहरा छंटने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 24 Dec 2023, 10:34 AM IST

हनुमानगढ़ में घना कोहरा छाया, सुबह दस बजे निकले सूरज तो धुंध के तेवर पड़े ढीले
-जिले में रबी फसलों के लिए फायदेमंद है कोहरा
-रबी फसलों की बढ़वार के लिए माना जाता है उपयोगी,धूप निकलने पर ठंड का असर थोड़ा कम हुआ, आमजन गर्म कपड़ों में लिपटे रहे, जिले में अबकी बार करीब पांच लाख हैक्टेयर में रबी फसलों की बिजाई की गई है
हनुमानगढ़. जिले में रविवार सुबह कोहरे का असर रहा। वातावरण में घना कोहरा छाने से वाहन चालक कछुआ चाल से वाहन चलाते नजर आए। सुबह करीब दस बजे कोहरा छंटने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। धूप निकलने पर ठंड का असर थोड़ा कम हुआ। आमजन गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। अलाव तापकर सर्दी को दूर भगाने का प्रयास किया। इस मौसम को रबी फसलों के लिए ठीक माना जा रहा है। इससे रबी फसलों की बढ़वार बढऩे की संभावना जताई जा रही है। डबलीराठान क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। सडक़ों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। फोरलेन मार्ग पर वाहनों की हैडलाइट एवं इन्डीकेटर जला धीमी गति से आवाजाही रही। कोहरे के बीच अल सुबह सब्जी मंडियों में भीड़ नजर आई। सब्जी मंडी में सब्जी आदि की बोली के लिए विक्रेताआमदिनों की तरह नजर आए। कोहरे की वजह से अब लंबी दूरी की ट्रेने भी प्रभावित होने की आशंका है। इससे ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित होगा। जिले में अबकी बार करीब पांच लाख हैक्टेयर में रबी फसलों की बिजाई की गई है। इस तरह कोहरे से इन फसलों को लाभ होने की उम्मीद है।