4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

जिस होटल के भूखंड के लिए लगी थी 6 करोड़ की फेक बोली, अब बिका तीन करोड़ 70 लाख रुपए में

जिस होटल के भूखंड के लिए लगी थी 6 करोड़ की फेक बोली, अब बिका तीन करोड़ 70 लाख रुपए में- नगर परिषद जंक्शन स्थित उपकार्यालय में हुई भूखंडों की नीलामी- जिला कलक्टर प्रतिनिधि व कोषाध्यक्ष भी रहे मौजूदहनुमानगढ़. जंक्शन स्थित नगर परिषद उपकार्यालय में मंगलवार को भूखंडों की नीलामी हुई।

Google source verification

जिस होटल के भूखंड के लिए लगी थी 6 करोड़ की फेक बोली, अब बिका तीन करोड़ 70 लाख रुपए में
– नगर परिषद जंक्शन स्थित उपकार्यालय में हुई भूखंडों की नीलामी
– जिला कलक्टर प्रतिनिधि व कोषाध्यक्ष भी रहे मौजूद
हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित नगर परिषद उपकार्यालय में मंगलवार को भूखंडों की नीलामी हुई। नीलामी के दौरान कुल 16 भूखंड 12 करोड़ 61 लाख रुपए में बिका। हालांकि नीलामी के दौरान बोलीदाताओं में चर्चा थी। इस बार कई भूखंडों की जरूरत से ज्यादा अधिकतम बोली लगाई गई है। करीब छह से सात भूखंडों की 15 प्रतिशत राशि तीन दिवस में जमा नहीं होंगे। वहीं गत माह में हुई नीलामी में शिव मंदिर के पीछे करीब पौने किला भूमि होटल के लिए आरक्षित थी। इसकी अधिकतम बोली 6 करोड़ 10 लाख रुपए लगाई थी। लेकिन 15 प्रतिशत राशि जमा नहीं होने के कारण मंगलवार को हुई नीलामी के दौरान 3 करोड़ 70 लाख रुपए में यह भूखंड बिका। वहीं एफ ब्लॉक में 51 नंबर भूखंड की अधिकतम बोली 65 लाख रुपए लगाई गई। गत नीलामी में इसी भूखंड की बोली 51 लाख रुपए लगाई गई थी। लेकिन 15 प्रतिशत राशि जमा नहीं हुई थी। माना जा रहा है कि इस बार भी 15 प्रतिशत राशि जमा नहीं होगी। कैनाल कॉलोनी के पास 20 गुणा 50 साइज के भूखंड की अधिकतम बोली 87 लाख रुपए लगाई गई। नगर परिषद उपकार्यालय के पास 25 गुणा 48 साइज के भूखंड की अधिकतम बोली 62 लाख रुपए लगी। शिव मंदिर के पास 34 गुणा 69 साइज के भूखंड की अधिकतम बोली 66 लाख रुपए लगाई गई। नगर परिषद उपकार्यालय में भूखंडों की नीलामी जिला कलक्टर प्रतिनिधि व जिला कोषाधिकारी की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर सभापति गणेशराज बंसल, आयुक्त पूजा शर्मा, लेखाधिकारी मालचंद शर्मा, देवेंद्र कौशिक, करणी सिंह, पार्षद सुमित रणवा आदि मौजूद रहे।