महासमुंद. आईजी रायपुर रेंज आरिफ एच शेख एवं एसपी धर्मेंद्र सिंह मार्गदर्शन में 12 जुलाई को डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन में महासमुंद के कोटवारों का महासम्मेलन आयोजित किया गया। आईजी ने एसडीओपी महासमुंद के नवनिर्मित कार्यालय व नवीन बैरक व कैंटीन का उद्घाटन किया।
कोटवार सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने कोटवारों के महत्व एवं पुलिस एवं जनता में एक कड़ी के रूप में काम करने का निर्देश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच शेख ने कहा कि कोटवारों से ही कानून के लंबे हाथ हैं, क्योंकि उनकी पहुंच गांव-गांव में हैं। कोटवार ही सूचना का प्रथम स्रोत है और सभी कोटवारों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लगातार थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर शांति का वातावरण निर्मित करने के लिए कहा। उन्होंने अवैध गतिविधियों के संबंध में पुलिस को सूचना देने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कोटवारों की कार्यकुशलता के कारण समाज में शांति का वातावरण निर्मित होता है। इस कोटवार सम्मेलन के कारण पुलिस और कोटवारों के बीच मधुर संबंध स्थापित होंगे और इसके सकारात्मक परिणाम होंगे। इस दौरान कोटवार समाज के अध्यक्ष और जिले के प्रतिष्ठित और बुध्दिजीविकों द्वारा कोटवार सम्मेलन की प्रशंसा की एवं अपने उद्बोधन में बताया कि पहली बार इस प्रकार का पुलिस द्वारा कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके लिए वह पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के आभारी हैं। कोटवार सम्मेलन के दौरान कोटवार संघ के पदाधिकारियों का किया सम्मान किया गया।
आईजी आरिफ एच शेख ने नवीन विश्राम गृह महासमुंद में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों का मीटिंग ली। उन्होंने कानून व्यवस्था व चुनाव को लेकर निर्देश दिए। जिले की कानून व्यवस्था, आगामी चुनाव की तैयारी, संवेदनशील मुद्दों तथा अपराध नियंत्रण व आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की बात कही।