2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की तैनाती पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
Play video

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की तैनाती पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की तैनाती पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Prahlad Choudhary

•

Updated: 3 Aug 2019, 9:31 PM IST

जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की आशंका के बाद अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है. घाटी में बड़े आतंकी हमले की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है.सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को वापस लौटने के निर्देश दिए हैं. पर्टयकों को घाटी खाली करने के लिए कहा गया है. दरअसल तलाशी के दौरान यात्रा मार्ग पर स्नाइपर गन बरामद की गई. जिसके बाद सरकार ने तुरंत यात्रा रद्द करने की एडवाइजरी जारी की. इतना ही नहीं सरकार ने वायुसेना से कश्मीर में फंसे यात्रियों को एयरलिफ्ट करने की अपील भी की थी. जिसे वायुसेना ने स्वीकार कर लिया. वायुसेना अपने सी-17 ग्लोबलमास्टर विमान से यात्रियों को एयरलिफ्ट कर जम्मू, पठानकोट या दिल्ली तक एयरलिफ्ट करेगी. यहां से यात्री अपने घर जा सकेंगे. सी-17 विमान में एक बार में 230 लोगों को एयरलिफ्ट कर सकता है. वही दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कश्मीर पर सरकार की एडवाइजरी से कश्मीर के लोगों में खौफ और बीजेपी का इसे महज चुनाव में भुनाने का मकसद बताया. गुलाम नबी आजाद ने कहा, कश्मीर और लद्दाख के लोग गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद काफी डरे हुए हैं. ऐसा तो तब भी नहीं हुआ, जब घाटी में आतंक चरम पर था.
बहरहाल घाटी में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ने के साथ ही लोगों में खलबली है. देश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अभी कुछ बताने में असमर्थ कि आगे घाटी में क्या होगा. कश्मीर में आगे क्या? इस सवाल का जवाब सिर्फ सरकार और सुरक्षा बलों को ही पता है.