29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
उम्मीदों के 9 लाख रोजगार, ऊर्जा-खनन पर दारोमदार
Play video

उम्मीदों के 9 लाख रोजगार, ऊर्जा-खनन पर दारोमदार

- दोनों सेक्टरों के निवेश करारों में तीन लाख से अधिक नौकरियों का अनुमान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pankaj Chaturvedi

•

Updated: 4 Oct 2022, 7:38 PM IST

जयपुर. इन्वेस्ट राजस्थान के तहत देश-विदेश के उद्योगपतियों की ओर से किए गए वादे यदि सरकार धरातल पर उतार पाई तो प्रदेश में 9 लाख से अधिक नए रोजगारों की उम्मीद है। कंपनियों के साथ किए गए निवेश समझौतों के आधार पर सरकार ने यह आकलन किया है। सर्वाधिक दारोमदार ऊर्जा और खनन सेक्टर पर है। महज इन दो ही सेक्टरों में किए गए निवेश करारों में ही तीन लाख से अधिक रोजगारों का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा कुल छह सेक्टर हैं, जिनमें प्रत्येक में पचास हजार से अधिक रोजगारों का आकलन किया गया है। इनमें टैक्सटाइल, पर्यटन, एग्रो प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर प्रमुख हैं।

एमओयू के बाद अब शिलान्यास पर जोर

समिट के लिए समझौते करने के बाद इस बार सरकार का फोकस संभावित औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास पर भी है, ताकि इनके जरिए निवेश के साथ नए रोजगार भी बढ़ सकें। पिछले दिनों उद्योग विभाग की एसीएस वीनू गुप्ता ने सभी नोडल अधिकारियों को जिलावार ऐसी परियोजनाओं की सूची बनाने को कहा है, जो समिट के दौरान शिलान्यास की िस्थति पर आ सकेंगी।

हम इसलिए दमदार

नवीकृत ऊर्जा

– सौर ऊर्जा इन्स्टॉलेशन कैपिसिटी में हम देश में पहले नंबर पर
– देश का सबसे बड़ा 2245 मेगा वाॅट का सौर ऊर्जा उत्पादन प्रोजेक्ट राजस्थान के भडला में

– करीब 1.25 लाख हैक्टेयर जमीन ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए उपलब्ध

खान एवं खनिज

– विभिन्न श्रेणी के 82 खनिज तत्व उपलब्ध

– देश की सर्वाधिक सक्रिय खानें हमारे यहां

– देश में जिंक, लैड, सेलेनाइट, वॉलेस्टोनाइट का इकलौता उत्पादक है राजस्थान

ये हैं रोजगार के टॉप-10 सेक्टर

ऊर्जा- 229561

खान एवं खनिज- 101786
एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग- 88402

टैक्सटाइल- 86356
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- 73376

पर्यटन- 56473
बायो फ्यूल- 44216

केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल- 41973
सीमेंट- 31883

शिक्षा- 30084