4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

सेट परीक्षार्थी 5 अप्रैल से ऑनलाइन‎ आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे‎

Gavind Guru Tribal University की ओर से‎ 26 मार्च को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा सेट के‎ ऑनलाइन आवेदन पत्र में परीक्षार्थी 5 अप्रैल से संशोधन‎ कर सकेंगे।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Apr 03, 2023

Gavind Guru Tribal University की ओर से‎ 26 मार्च को आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा सेट के‎ ऑनलाइन आवेदन पत्र में परीक्षार्थी 5 अप्रैल से संशोधन‎ कर सकेंगे। विवि ने सेट‎ में उपस्थित रहे विद्यार्थियों की ओरसे भरे गए ऑनलाइन फार्म में‎ कुछ संशोधन का मौका दिया है। इसके‎ लिए टाइट फ्रेम व दिशा निर्देश के लिए अधिसूचना जारी‎ कर दी है। विद्यार्थी 05 अप्रैल सुबह‎ 10 बजे से 7 अप्रैल देररात 12 बजे तक स्वयं के SSO‎ आईडी से ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। इसमें श्रेणी,‎ उप श्रेणी, वैवाहिक स्थिति का संशोधन कर सकेंगे,‎ संशोधन शुल्क 300 रुपए होगा। वहीं स्वयं का नाम,‎ पिता का नाम, विषय, पता, शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि,‎ लिंग, फोटो व हस्ताक्षर का संशोधन नहीं कर सकेंगे। प्रति‎ प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क 200 रुपए होगा।‎ अभ्यर्थी को अपने उत्तर के साक्ष्य में प्रामाणिक पुस्तक‎ का पूरा विवरण पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करना‎ अनिवार्य है। नोट्स, पासबुक और गाइड के उत्तर मान्य‎ नहीं है। बिना प्रमाण आपत्ति स्वीकार्य नहीं की जाएगी।