4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

दो किनारों का दर्द!…‘हम इस जीवन में भी अपना प्यार सफल ना कर पाए’

जवाहर कला केन्द्र की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत शुक्रवार शाम नाटक ‘दो किनारे’ का मंचन किया गया। नाटक का लेखन और निर्देशन आशीष मौर्या ने किया है। रंगायन सभागार में कविताओं और संजीदा संवादों से सजे नाटक ने दर्शकों को खूब लुभाया। दो प्रेमियों के जीवन पहलुओं की दास्तां दिल तक घर कर गयी।  

Google source verification

सुमित और विनीता इस कहानी के मुख्य पात्र हैं, जिनकी कहानी नदी के दो किनारों की तरह। प्रेम की नदी के जरिए ये जुड़े हुए जरूर हैं लेकिन मिलते कभी नहीं है। नाटक की शुरुआत विनीता और उसे पति नवीन के बीच संवाद के साथ होती है। ‘पति नहीं बदलता है तो तुम उसके हिसाब से बदल जाओ।’ यहां से विनीता और सुमित की पिछली जिंदगी की यादों के साथ नाटक आगे बढ़ता है। दोनों स्कूल के समय से ही साथ होते हैं और यौवन के पहले चरण में प्रेम बंधन से बंध जाते हैं। किस्मत के फैसले से दोनों हार जाते हैं, दोनों की शादी कहीं और हो जाती है।

शादी के 9 साल बाद विनीता जब अपने घर आती हैं तो सुमित से मिलती है। दोनों के कदम उस ओर मुड़ जाते हैं जहां वो मिला करते थे। दोनों भाव अभिव्यक्तियों के साथ एक दुसरे से आगे भी मिलते रहने का वादा करते हैं। ‘जब भी घर आना, मिलकर जरूर जाना’, यह कहकर सुमित, विनीता को विदा देता है। ‘चंचल मन ये जीता जिसने’, ‘हम इस जीवन में भी अपना प्यार सफल ना कर पाए’, अमन अक्षर की ऐसी कविताएं सभागार में गूंजी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l9xur

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़