27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Weather Update Today: Heatwave नहीं 50 की रफ्तार से आ रहा अंधड़, Rajasthan में 3 दिन झमाझम बरसात !

Weather Update Today: Heatwave नहीं 50 की रफ्तार से आ रहा अंधड़, Rajasthan में 3 दिन झमाझम बरसात !

Google source verification

Weather Update Today: Heatwave की जगह अब आ रहा है 50 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़..राजस्थान में 3 दिन तक मौसम का बड़ा उलटफेर होने वाला है ! 28 मार्च से राजस्थान में सक्रिय होने जा रहा Western Disturbance पश्चिमी विक्षोभ मौसम को पूरी तरह बदलकर रख देगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा Radheshyam Sharma, Director of the Meteorological Centre, Jaipur ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन Thunder के साथ तेज आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 28 मार्च को तो जोधपुर और बीकानेर संभाग में ही दोपहर बाद Storm and Rain आंधी-बारिश की संभावना है। लेकिन 29 से 31 मार्च के दौरान इस पश्चिमी विक्षोभ का लगभग पूरे प्रदेश में ही व्यापक असर दिखेगा। इस दौरान Jodhpur, Bikaner, Ajmer, Jaipur, Bharatpur, Udaipur, and Kota जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। अप्रेल के पहले सप्ताह में भी बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से राज्य में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने Farmers किसानों के लिए भी सलाह दी है कि वे खुले आसमान के नीचे पक कर तैयार रखी फसलों और कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए grains and commodities अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। “आपके जिले में अभी मौसम कैसा है?.. बारिश/आंधी अपडेट कमेंट में बताएं 👇”