1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Video: ओरण बचाओ पदयात्रा पहुंची जैसलमेर, हनुमान चौराहा पर आमसभा का आयोजन

सीमावर्ती जैसलमेर जिले की ओरणों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने सहित अन्य मांगों को लेकर तनोट से जयपुर तक के लिए पदयात्रा निकाल रही टीम ओरण की ओर से राजस्थान सरकार को चेतावनी दी गई है कि उसने अगर मांगें नहीं मानी तो आगामी चुनावों में खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे। टीम ओरण […]

Google source verification

सीमावर्ती जैसलमेर जिले की ओरणों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने सहित अन्य मांगों को लेकर तनोट से जयपुर तक के लिए पदयात्रा निकाल रही टीम ओरण की ओर से राजस्थान सरकार को चेतावनी दी गई है कि उसने अगर मांगें नहीं मानी तो आगामी चुनावों में खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे। टीम ओरण के सदस्य पदयात्रा करते हुए रविवार को बड़ाबाग से अन्य समर्थकों के साथ बड़ाबाग से रैली के रूप में जैसलमेर के डेडानसर से होते हुए हनुमान चौराहा पहुंचे। वहां बड़ी आमसभा का आयोजन रखा गया। जिसमें अच्छी संख्या में ग्रामीण और शहरी जन उपस्थित रहे। सभा को टीम ओरण के सुमेरसिंह सांवता, भोपालसिंह झालोड़ा, कानसिंह जोगा, भगवानसिंह नेतसी, नरेंद्रसिंह बैरसियाला, जितेंद्रसिंह पारेवर आदि ने सम्बोधित किया। सुमेरसिंह ने बताया कि इस अवसर पर ओरण क्षेत्रों को राजस्व रिकॉर्ड में शामिल करने के साथ जिले की जमीनों को कम्पनियों के नाम अंधाधुंध ढंग से आवंटित किए जाने का भी तीखा विरोध किया गया। वक्ताओं ने बताया कि गांवों में रहने वालों की आबादी विस्तार से लेकर ढाणी कटान तक के लिए जमीन के फैसले सरकार ने अपने हाथों में ले लिए हैं। सभा में पर्यावरण से जुड़े अन्य मसलों के भी समाधान के लिए सरकार के सामने पुरजोर ढंग से वकालत की गई।