15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैनेजमेंट मंत्र

नौकरी में सफलता चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएँ दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होगा फायदा

Vastu tips in hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार फोटो और सभी चीजें अपना एक महत्त्व रखती है। इसके लिए जरुरी है, कौनसी चीज के लिए ग्रहानुसार कौनसी दिशा उपयुक्त होती है। तस्वीरों का भी अपना महत्त्व होता है।

Google source verification

Vastu Tips in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार फोटो और सभी चीजें अपना एक महत्त्व रखती है। इसके लिए जरुरी है, कौनसी चीज के लिए ग्रहानुसार कौनसी दिशा उपयुक्त होती है। तस्वीरों का भी अपना महत्त्व होता है। वास्तु के अनुसार ही घर में और ऑफिस में तस्वीरें उपयुक्त दिशा में लगाई जाती है। आज हम ऐसी ही एक तस्वीर के बारे में बता रहे हैं जो सफलता और तरक्की के लिए वास्तु के अनुसार श्रेष्ठ बताई गई है। सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को सफलता का प्रतीक माना है। घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हैं और खासकर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं। दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर में खासतौर पर 7 घोड़ों वाली तस्वीर लगाना प्रगति पाने के लिए लाभकारी मानी जाती है साथ ही सात का अंक भी शुभ माना जाता है।7 का अंक इंद्रधनुष के 7 रंग, सप्त ऋषि, शादी के सात फेरे, सात जन्म से जोड़कर देखा जाता है इसलिए यह अंक प्राकृतिक और सार्वभौमिक माना गया है। इस प्रकार की तस्वीर को घर में कहीं पर भी लगा सकते हैं लेकिन इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से अधिक लाभ मिलता है।

इस तस्वीर को घर में लगाने से जल्दी ही अच्छी नौकरी, नौकरी में प्रोमोशन और सामाजिक मान-सम्मान के अलावा धन लाभ का भी योग बनता है। दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो आपको प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की और सफलता दिलाती है।ध्यान रखें कि अकेले घोड़े के तस्वीर ना लगाएँ क्योंकि इससे आपको फायदा की जगह नुकसान हो सकता है इससे धन का मार्ग रुकता है। 7 घोड़ों की तस्वीर आपके करियर में ग्रोथ लाती हैं और अगर इन्हे पढ़ाई करने वाले बच्चों के कमरे में लगाया जाए तो उन्हे भी इससे लाभ मिलता है।

आप अपने ऑफ़िस या कार्य स्थल पर भी दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगा सकते हैं और सुख एवं समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।ध्यान रखें कि सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर लगानी ज्यादा शुभ मानी जाती है और यह अधिक प्रभावशाली तरीके से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।