4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

192 साल पुराने गोपाल मंदिर में शादी: माफी अधिकारी को हटाया-मैनेजर बर्खास्त

इंदौर. प्राचीन गोपाल मंदिर में हुई शादी से बवाल मच गया है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने अनुमति देने वाले एसडीएम को माफी अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया है तो मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आयोजक पर कार्रवाई का फैसला अपर कलेक्टर की रिपोर्ट आने के बाद किया […]

Google source verification

इंदौर. प्राचीन गोपाल मंदिर में हुई शादी से बवाल मच गया है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने अनुमति देने वाले एसडीएम को माफी अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया है तो मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आयोजक पर कार्रवाई का फैसला अपर कलेक्टर की रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।

मालूम हो, राजबाड़ा स्थित 192 साल पुराना गोपाल मंदिर रविवार को मैरिज हॉल में तब्दील हो गया था। यहां राजकुमार अग्रवाल के बेटे अंकुश की शादी का समारोह हुआ था। शादी के लिए पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और मंडप में फेरे हुए। मेहमानों को शाही भोजन कराया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं को खासी परेशानी हुई थी। मंदिर में शादी से बवाल होने पर संभागायुक्त दीपक सिंह ने कलेक्टर आशीष सिंह को जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा को मामले की तुरंत जांच करने को कहा। जांच रिपोर्ट आने से पहले संभागायुक्त सिंह ने एसडीएम विनोद राठौर को माफी अधिकारी के प्रभार से मुक्त कर दिया है। उनकी जिम्मेदारी एसडीएम कल्याणी पांडे को दी गई। मंदिर के प्रबंधक केएल कौशल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।