26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CM निवास के पास दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें Video
Play video

CM निवास के पास दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें Video

Raipur News: राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित भगत सिंह चौक के एक कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
Google source verification

CG News: राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित भगत सिंह चौक के एक कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। चंद मिनटों में ही आग की लपटें दुकान के अन्य हिस्सों तक फैल गईं, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। अचानक आग भड़कने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।