13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

topnews

Raincoat Gang: “रेनकोट गैंग” से सावधान ! पूरा घर साफ कर जाएंगे ये, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात !

Raincoat Gang delhi robbery : रात को चैन से सो रहे हैं तो जाग जाइए, घर सूना छोड़ रहे हैं तो पहले ये वीडियो देख लीजिए, देश की राजधानी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है... और ये खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, देखें दिल्ली में रेनकोट गैंग की एंट्री

Google source verification

Raincoat Gang delhi robbery: रात को चैन से सो रहे हैं तो जाग जाइए, घर सूना छोड़ रहे हैं तो पहले ये वीडियो देख लीजिए, देश की राजधानी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है… और ये खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सुबह करीब 4:30 बजे चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर ज्वेलरी समेत करीब 50 लाख (raincoat gang 50 lakh chori) की चोरी कर ली. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसमें चोर रेनकोट पहने हुए नजर आ रहे हैं,जानकारी के अनुसार, जिस घर में चोरी हुई, वहां उस वक्त कोई मौजूद नहीं था. रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने प्लान बनाया और वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर बिल्डिंग में दाखिल होते हैं और अंदर घुसते ही चालाकी से बिल्डिंग की सभी लाइट बंद कर देते हैं, ताकि किसी को उनकी हरकत न दिखाई दे, चोरों की चालाकी यहीं खत्म नहीं हुई. उन्होंने बिल्डिंग में रहने वाले बाकी फ्लैट्स के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, जिससे अगर किसी को भनक भी लगती तो वह बाहर नहीं निकल पाता. इसके बाद चोर आराम से लक्षित फ्लैट में घुसे और अलमारी व तिजोरी से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए, चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है देखें ये गैंग कैसे करती है चोरी, देखें खतरनाक वारदात का CCTV Video,इनके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करें, सतर्क रहें सावधान रहें… पत्रिका के लिए कृपाशंकर शर्मा की रिपोर्ट