पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम में मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है…15 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरपश्चिम प्रांतों खैबर पख्तूनख्वा(Khyber Pakhtunkhwa), गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से कई जगह लैंडस्लाइड भी हो गया…मानसून(Flood in Pakistan) की इस मूसलाधार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ की वजह से खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में काफी नुकसान हुआ है…इस वजह से सबसे ज़्यादा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत प्रभावित हुआ है, जहाँ तबाही मच गई है…पाकिस्तान में बारिश से संबंधित घटनाओं में अबतक मरने वालों की संख्या 657 हो गई है, जबकि 929 लोग घायल हुए हैं…