script400 रुपए सस्ता बिका धान, मंडी में आई 500 ट्रालियां, अन्नदाता का फूटा आक्रोश | Paddy sold at Rs 400 cheap, 500 trolleys arrived in the mandi | Patrika News
विदिशा

400 रुपए सस्ता बिका धान, मंडी में आई 500 ट्रालियां, अन्नदाता का फूटा आक्रोश

नीलामी के दौरान धान के दाम जब 400 रुपए से अधिक गिरे तो किसान आक्रोशित हो गए। इस कम दाम पर किसान धान बेचने को तैयार नहीं थे और दाम गिरने में व्यापारियों की मनमर्जी मानते हुए वे मंडी से बाहर सड़क पर आ गए और विदिशा-सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

विदिशाDec 03, 2021 / 09:27 am

Subodh Tripathi

400 रुपए सस्ता बिका धान, मंडी में आई 500 ट्रालियां, अन्नदाता का फूटा आक्रोश

400 रुपए सस्ता बिका धान, मंडी में आई 500 ट्रालियां, अन्नदाता का फूटा आक्रोश

विदिशा. अनाज मंडी में गुरुवार की सुबह नीलामी के दौरान धान के दाम जब 400 रुपए से अधिक गिरे तो किसान आक्रोशित हो गए। इस कम दाम पर किसान धान बेचने को तैयार नहीं थे और दाम गिरने में व्यापारियों की मनमर्जी मानते हुए वे मंडी से बाहर सड़क पर आ गए और विदिशा-सागर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि धान के दाम 400 से 600 रुपए तक कम कर दिए गए हैं। वे कई किलोमीटर दूर से आए हैं। कई किसान किराए की ट्रॉली भी लाए हैं। ऐसे में उचित दाम न मिलने पर उनका नुकसान होगा। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे और मामला शांत कराया।
2400 रुपए दाम व्यापारी लगा रहे हैं

जानकारी के मुताबिक मंडी में सुबह 10 बजे नीलाम कार्य शुरू हुआ। इस दौरान करीब 9 ट्रॉलियों की धान ही नीलाम हो पाई थी कि कम दाम के कारण किसान नीलाम पर्ची खुर्द कराने लगे और कुछ किसानों ने धान के मिल रहे दाम पर अपना विरोध भी जताया। यह विरोध इतना बढ़ा कि किसान नीलाम छोड़ मंडी गेट के सामने सड़क पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे और यहां सड़क किनारे पड़ी झाडिय़ों को सड़क पर एकत्रित कर चक्काजाम कर दिया। किसानों की मांग थी कि उन्हें धान की गुणवत्ता के आधार पर उचित दाम दिए जाएं। ग्राम सतपाड़ा के किसान अली रजा का कहना रहा कि उसने एक दिन पूर्व ही अपनी धान 2800 के भाव बेची उसी धान के आज 2400 रुपए दाम व्यापारी लगा रहे हैं। इसी तरह की शिकायतें ग्राम पलोह के किसान भोगी राजपूत, ग्राम मढ़ैया के किसान राजेश मीणा आदि की रही। चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम गोपाल वर्मा, तहसीलदार सरोज अग्निवंशी और पुलिस बल पहुंंचा जहां किसानों ने एसडीएम को समस्या से अवगत कराया। किसानों का कहना था कि उन्हें धान के सही दाम नहीं दिए जा रहे। धान के ज्यादातर व्यापारी नीलाम में शामिल नहीं रहते। वहीं नीलाम कार्य का समय बढ़ाया जाना चाहिए। एसडीएम ने इस दौरान किसानों की समस्या हल करने के लिए आश्वस्त किया और उनकी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
अस्पताल में जुगाड़ वाली व्यवस्था: कोविड वार्ड बनाने दूसरे मरीजों को किया बाहर

विवाद के चलते नीलाम से रह गई 300 ट्रालियां
मंडी कर्मचारियों के मुताबिक गुरुवार को करीब 500 ट्राली धान की आई, लेकिन इस विवाद के चलते नीलाम कार्य सिर्फ 2 घंटे हो सका और इस दौरान करीब 200 ट्रॉली नीलाम हो पाई, जबकि करीब 300 ट्रॉलियां नीलाम कार्य से रह गई। इनका नीलाम कार्य शुक्रवार को होगा।
सीएम की घोषणा-एमपी में योग आयोग का गठन, तैयार होंगे राष्ट्रभक्त

एसडीएम ने किसान और व्यापारियों के साथ की बैठक
किसानों की इस नाराजी के चलते एसडीएम ने मंडी कार्यालय में किसानों व धान के व्यापारियों के साथ बैठक की। इस बीच उन्होंने रायसेन व औबेदुल्लागंज मंडी में धान के मिल रहे दामों की जानकारी ली और किसानों को वहां मिल रहे दामों से अवगत कराया। इधर व्यापारियों का कहना है कि सभी मंडी में धान के दाम गिरे हैं। यह खरीदी व्यापारियों की मर्जी पर निर्भर नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम गिरने से दाम में 300 से 400 रुपए का अंतर आया है। इस कारण दाम में यह कमी आई है। दौरान किसानों की समस्याओं पर एसडीएम ने मंडी में धान के सभी व्यापारियों को नीलाम के आखिर समय तक मौजूद रहने को कहा ताकि किसानों को प्रतिस्पर्धी दाम मिलने में कोई समस्या न आए। बैठक में सीएसपी, सिविल लाइन थाना प्रभारी, अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। मामला शांत कर एसडीएम ने किसानों व व्यापारियों को नीलाम कार्य शुरू कराने मंडी प्रांगण भेजा। इस दौरान विधायक शशांक भार्गव भी मंडी प्रांगण में किसानों के बीच पहुंचे, जहां किसानों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

Home / Vidisha / 400 रुपए सस्ता बिका धान, मंडी में आई 500 ट्रालियां, अन्नदाता का फूटा आक्रोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो