scriptदेररात शादी से आया युवक, सुबह उठकर Instagram पर बनाई रील, फिर अचानक हो गया ये बड़ा कांड | vidisha suicide news 22 year young hanged himself in tree after making reels on instagram and informed his brother about death | Patrika News
विदिशा

देररात शादी से आया युवक, सुबह उठकर Instagram पर बनाई रील, फिर अचानक हो गया ये बड़ा कांड

MP News : एमपी के विदिशा जिले के पर्वत ने पेड़ पर लटकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड करने के पहले इंस्टाग्राम पर गम भरे गानों और शायरी पर रील्स बनाई थी।

विदिशाApr 29, 2024 / 06:37 pm

Himanshu Singh

Vidisha suicide
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से सुसाइड का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगा ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन रील्स बनाई। इसके बाद अपने रिश्तेदार को फोन करके खुद की मौत की सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक के रिश्तेदार उसकी शादी की बात कर रहे थे। सोमवार को उसके लिए लड़की देखने जाने वाले थे। पर्वत की उम्र केवल 22 साल थी। वह मजूदरी करता था। उसके घर में एक बड़ा भाई और एक बहन है। रविवार को वह किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। वहां से देररात लौट आया। फिर सुबह उठकर चाय पी और बिना कुछ कहे ही घर से चला गया। इसके बाद जानकारी मिली की पर्वत ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत पर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

सुसाइड से पहले बनाई रील


मृतक पर्वत ने सुसाइड करने से पहले अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर रील बनाई। जिसमें उसने कुछ गम भरे गानों और शायरी की रील्स बनाकर पोस्ट कर दी। इसके बाद उसने रिश्ते में लगने वाले भाई को फोन करके खुद के सुसाइड करने की जानकारी दे दी। जब उसके घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव घर से कुछ दूर लटका मिला।
बता दें कि, मृतक की बहन की गोद भराई एक हफ्ते पहले ही हुई थी। घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी। मृतक के बड़े भाई का कहना है कि पर्वत ने घर में किसी को कोई भी बात नहीं बताई। जिससे घरवालों को भी समझ नहीं आ रहा है कि उसने ये कदम क्यों उठाया।

Home / Vidisha / देररात शादी से आया युवक, सुबह उठकर Instagram पर बनाई रील, फिर अचानक हो गया ये बड़ा कांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो