scriptइस राजकुमारी से शादी के लिए आए थे 145 प्रस्ताव, 13 लोगों ने किया था सुसाइड, देखने के लिए लगती थी लंबी लाइन | 13 people committed suicide for princess Qajar after rejected | Patrika News
अजब गजब

इस राजकुमारी से शादी के लिए आए थे 145 प्रस्ताव, 13 लोगों ने किया था सुसाइड, देखने के लिए लगती थी लंबी लाइन

कजर की इस राजकुमारी को वहां सुदंरता की देवी माना जाता था।
राजकुमारी रंग में बहुत गोरी थी और उस जमाने में सबसे ज्यादा पढ़ी—लिखी थी।

Jan 01, 2021 / 06:55 pm

Mahendra Yadav

दुनिया में कई खूबसूरत रानियां और राजकुमारियां हुई हैं। इनकी एक झलक पाने को को लोग इंतजार करते रहते थे। आजकल लोग लड़कियों की सुंदरता को उनके फिगर और रंग से जोड़कर देखते हैं। पहले लोग मन की सुंदरता को देखा करते थे न कि तन की सुंदरता को। एक जमाने में ऐसी ही एक खूबसूरत रानी थी, जिसको पाने की चाहत में 13 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। यह कजर की रानी थी। 14वीं शताब्दी में इस रानी को पाने के लिए 13 पुरुषों ने सुसाइड कर लिया था। वह इतनी सुंदर मानी जाती थी कि उसकी एक झलक पाने के लिए पुरुषों की लंबी लाइन लगती थी।
माना जाता था सुंदरता की देवी
कजर की इस राजकुमारी का नाम हसीन मल्लिका था। कजर की इस राजकुमारी को वहां सुदंरता की देवी माना जाता था। हालांकि आज के हिसाब से वह बिल्कुल भी खूबसूरत नहीं थी। राजकुमारी का परिवार काफी अमीर था। राजकुमारी रंग में बहुत गोरी थी और उस जमाने में सबसे ज्यादा पढ़ी—लिखी थी। इसी वजह से सभी पुरुष उस राजकुमारी पर फिदा थे।
यह भी पढ़ें-शाम ढलने के बाद इस मंदिर से कोई नहीं लौटा वापस, जो रुका बन गया पत्थर का…

145 पुरुषों ने मांगा था हाथ
बताया जाता है कि कजर की इस राजकुमारी का जन्म तेहरान में हुआ था। जब वह बड़ी हुईं तो उनकी चारों तरफ उनकी सुंदरता के चर्चे थे। पुरुष उनकी एक झलक पाने को लालायित रहते थे। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि राजकुमारी से विवाह करने के लिए करीब 145 पुरुषों ने उनका हाथ मांगा था। इनमें से कुछ ऐसे पुरुष भी थे, जिन्होंने राजकुमारी द्वारा विवाह प्रस्ताव ठुकराने के बाद सुसाइड कर लिया था।
यह भी पढ़ें-फांसी पर लटकाने से पहले अपराधी के कान में क्या कहता है जल्लाद, यकीन नहीं होगा आपको

राजकुमारी ने की प्रेमी से शादी
राजकुमारी का दिल तो किसी और पर आया हुआ था। राजकुमारी फारसी राजा नासिर अल दीन शाह से प्यार करती थी और उन्होंने नासिर से ही शादी की। उनके दो बेटे और एक बेटी हुई। हालांकि कुछ समय बाद ही राजकुमारी का तलाक हो गया था। बता दें कि राजा नासिर के 84 पत्नियां थीं। नासिर ने 47 सालों तक ईरान के राज्य पर शासन किया था।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yeucv

Home / Ajab Gajab / इस राजकुमारी से शादी के लिए आए थे 145 प्रस्ताव, 13 लोगों ने किया था सुसाइड, देखने के लिए लगती थी लंबी लाइन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो