अजब गजब

जब अंधविश्वास में फंसकर एक साथ 900 लोगों ने गंवाई अपनी जान, सच्चाई दिल दहला देगी आपका

-जिम जोंस नाम के धर्मगुरु के अंधविश्वास में फंसकर एक साथ 900 लोगों ने गंवाई थी अपनी जान।-रात को भी अपने अनुयायियों को सोने नहीं देता था धर्मगुरु जिम जोंस।-इस दुखद घटना में 300 से ज्यादा बच्चों ने भी गंवाई थी अपनी जान।
 

Nov 29, 2020 / 02:52 pm

भूप सिंह

 

इंसान भले ही कितना बड़ा क्यों ना हो जाए वो भगवान नहीं बन सकता। कई बार धर्मगुरुओं के चलते ऐसे हादसे हुए है जिन्हें सुनकर विश्वास भी नहीं होता है। लेकिन वो सच होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिम जोंस नाम के एक धर्मगुरु के कारण हुई थी। जिम खुद को भगवान का अवतार बताता था। खुद को लोगों के बीच प्रसिद्ध करने के लिए उन्होंने 1956 में जरूरतमंदों के लिए मदद के लिए एक चर्च बनवाया था। अपनी धार्मिकता और अंधविश्वास के दम पर उसने हजारों लोगों को अपना अनुयायी बनाया था। जिम जोंस के विचार अमरीकी सरकार से बिल्कुल अलग थे।

यहां नशे के लिए सेनेटरी पैड्स को उबालकर पी रहे हैं युवा

बता दें कि जिम जोंस अपने अनुयायियों के साथ शहर से दूर गुयाना के जंगलों में रहा करता था। वहीं उसने एक छोटा सा गांव बसा रखा था। एक समय बाद उनकी असलियत लोगों के सामने आने लगी। वे अपने अनुयायियों से दिनभर काम कराता था और रात में भी उन्हें सोने नहीं देता था। क्योंकि रात को वो अपना भाषण देता था। किसी को भी उनके इलाके से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। अगर कोई रात को सोता हुआ पाया जाता है उसके सिपाही उसे दंड देते थे।

बंदर की अनोखी एक्सरसाइज का वीडियो हुआ वायरल, देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा

अमरीकी सरकार को जिम जोंस की गतिविधियों का पता चला। तो सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाही करने के बारे में सोचा था। इसका पता जिम को चल गया था। इसके बाद उसने सभी अनुयायियों को एक जगह इकट्ठा किया। इस दौरान जोंस ने लोगों ने कहा कि अमरीकी सरकार हम सबको मारना चाहती है। इससे पहले कि वो हमें अपनी गोलियों का शिकार बनाए हम सब एक पवित्र जल का सेवन करेंगे जो उनकी गोलियों का सामना करने की ताकत देगा। दरअसल, जिम जोंस ने एक बड़े से टब में खतरनाक जहर तैयार कराया और अपने सभी अनुयायियों को बारी-बारी पिला दिया। इस तरह से जहर पीने से 900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 300 से ज्यादा बच्चों ने भी इसमें जान गंवाई थी। उसके बाद जिम जोंस ने भी खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया था।

शेर को गेंद की तरह उछाल उछालकर खेलने लगा गुस्साया भैंसा, वायरल हुए वीडियो, आपने देखा क्या

Home / Ajab Gajab / जब अंधविश्वास में फंसकर एक साथ 900 लोगों ने गंवाई अपनी जान, सच्चाई दिल दहला देगी आपका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.