scriptदूल्हे ने दुल्हन के बारे में सुनी एेसी बात आैर लाैटने लगी बारात, संकटमोचक बनी पुलिस आैर बन गर्इ बात | couple marriage in police station | Patrika News
अजब गजब

दूल्हे ने दुल्हन के बारे में सुनी एेसी बात आैर लाैटने लगी बारात, संकटमोचक बनी पुलिस आैर बन गर्इ बात

शादी की शहनार्इ गूंज रही थी, दूल्हे के घर से बरात रवाना होकर दुल्हन के गांव तक पहुंच चुकी थी।

May 14, 2017 / 12:40 pm

Abhishek Pareek

शादी की शहनार्इ गूंज रही थी, दूल्हे के घर से बरात रवाना होकर दुल्हन के गांव तक पहुंच चुकी थी। इसी बीच दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया आैर बारात लेकर वापस लौटने की तैयारी होने लगी। ये देखकर दुल्हन पक्ष की आेर से पुलिस में इसकी शिकायत कर दी आैर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आर्इ। 
यह मामला 11 मर्इ का है। महोबा जिले के टिकरिया गांव के रहने वाले कालीचरण राजपूत की बेटी तीजा की शादी अकौनी के जय हिन्द से तय हुर्इ। बारात जब दुल्हन के गांव पहुंची तो बरातियों के नाश्ते के वक्त किसी महिला ने दूल्हे पक्ष की महिलाआें से कह दिया कि दुल्हन के शरीर पर सफेद दाग है। 
पत्नी से सताए पतियों के लिए है ये आश्रम, जहां पूजा जाता है कौआ, दाखिले के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त

इससे नाराज दूल्हे ने बारात लौटाने का फैसला कर लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता ने अजनर थाना पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गर्इ। जहां पर दोनों पक्षों की महिलाआें के साथ लड़की को एक कमरे में भेज दिया गया। महिलाआें ने बाहर आकर बताया कि उन्हें दुल्हन के शरीर पर किसी भी तरह का दाग नजर नहीं आया। 
समुद्र किनारे पड़ा दिखा दैत्याकार जीव, 15 मीटर लंबार्इ देखकर हैरान रह गए लोग

इसके बाद दूल्हे को अपनी गलती का अहसास हुआ आैर उसने स्वीकार किया कि उसे किसी के कहे पर नहीं जाना चाहिए था। साथ ही उसने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी आैर शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद थाने के मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गर्इ। 

Home / Ajab Gajab / दूल्हे ने दुल्हन के बारे में सुनी एेसी बात आैर लाैटने लगी बारात, संकटमोचक बनी पुलिस आैर बन गर्इ बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो