scriptये लड़की दिशाओं को लेकर रहती थी कन्फ्यूज, ऐसे निकाला तोड़ | girl tattoo of left right design on hands for directions | Patrika News

ये लड़की दिशाओं को लेकर रहती थी कन्फ्यूज, ऐसे निकाला तोड़

locationनई दिल्लीPublished: Feb 28, 2021 09:52:06 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कई लोग हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। यह लोग कभी भी डिसाइड नहीं कर पाते है कि क्या सही है और क्या गलत।

girl tattoo

girl tattoo

नई दिल्ली। आपने कई लोगों को देखा होगा, जो हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। यह लोग कभी भी डिसाइड नहीं कर पाते है कि क्या सही है और क्या गलत। कई दोस्त इनका मजाक भी बना देते है। कन्फ्यूजन के कारण इन लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिशाओं को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। लेकिन इस लड़की ने अपने कंफ्यूजन को दूर कर लिया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस लड़की ने अपने दोनों हाथों पर लेफ्ट और राइट का टैटू लिखवा लिया है।

 

यह भी पढ़े :— महिला ने दूल्हे को गिफ्ट में दी ऐसी चीज, देखकर लोगों की थम गई सांसें, देखें वीडियो

 

टैटू में लिखवाया लेफ्ट-राइट
यह घटना अमेरिका के कैनबरा की बताई जा रही है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कैनबरा में एक छात्रा डिकोडिया लैने ने अपने बाएं हाथ में L और दाहिने हाथ में R लिखवा लिया है। यह जानकारी टैटू आर्टिस्ट लॉरेन विंजर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दी है। सोशल मीडिया पर डिकोडिया के टैटू की काफी चर्चा हो रही है। कुछ लोग उनके टैटू की तारीफ कर रहे है। उनका कहना है कि यह सही काम किया है, अब उनको दिशाओं को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं कुछ लोग कर रहे है कि यह तो टैटू बनाने का बहाना है।

यह भी पढ़े :— ये है ब्लैक एलियन! टैटू के चक्कर में कर ली जिंदगी खराब, अब बोलने में हो रही है परेशानी

 

शरीर कर बना रखे है कई टैटू
एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिकोडिया लैने दिशा को लेकर कंफ्यूज रहती है। इस कन्फ्यूजन के कारण उसको कई प्रकार परेशानियों को सामना करना पड़ता था। इसका तोड़ निकाल ने के लिए उन्होंने अपने दोनों हाथों पर लेफ्ट और राइट लिखवा लिया। अब डिकोडिया को दिशा को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा। आपको बता दें कि डिकोडिया लैने ने अपने शरीर पर कई टैटू छपवाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करती है जिसें आप देख सकते है कि उनको टैटू का कितना शौक है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zlc0b
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो