scriptअजीबोगरीब परंपरा! मौत के बाद पेड़ में बदल जाता है बच्चा, जानिए पूरा मामला | indonesian people buries children body inside tree trunk | Patrika News

अजीबोगरीब परंपरा! मौत के बाद पेड़ में बदल जाता है बच्चा, जानिए पूरा मामला

locationनई दिल्लीPublished: Jun 28, 2022 03:11:22 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सभी लोगों की मान्यताएं और परंपराएं अलग अलग होती है। कुछ समुदाय की अजीबोगरीब परंपराएं होती है। आज आपको इंडोनेशिया के एक समुदाय के बारे में बता रहे है, जहां मौत के बाद बच्चे को पेड़ के तने में खोखलाकर उसमें दफनाते है।

tree

tree

दुनिया के सभी देशों में अलग अलग परंपराएं और रिवाजों को लोग मानते है। धर्म के अनुसार लोग परंपराओं और मान्यताओं का पालन करते है। कुछ समुदाय के लोगों की ऐसी मान्यता होती है जो दुनिया के दूसरे लोगों के लिए अजीबोगरीब होती है। इसी कड़ी में आज आपको इंडोनेशिया के एक ऐसे समुदाय के बारे में बताने जा रहे है जहां बच्चे की मौत के बाद लोग उसके शव को पेड़ के तने में दफन कर देते है। यहां के लोगों की यह परंपरा है कि किसी के बच्चे की मृत्यु हो जाती है तो पेड़ के तने को खोखला कर उसमें दफनाते है। आइए जानते है इस अनोखी परंपरा के बारे में।

अजीबोगरीब परंपरा
बच्चों और बड़ों के अंतिम संस्कार को लेकर सभी धर्म और कबीले के अलग अलग नियम होते है। किसी समाज में बच्चे के शव को जमीन में खड्ड़ा खोदकर उसमें दफन करते है कोई दाह संस्कार करते है तो कोई जलदाह करते है। इंडोनेशिया के ताना तरोजा में इस अजीबोगरीब परंपरा को माना जाता है। यहां पर बच्चे के शव को पेड़ को खोखला कर उसे में दफनाते है।

यह भी पढ़ें

ये है हवा में ‘उड़ने वाला होटल’, मिलेगी मॉल-जिम सहित ये सुविधाएं




पेड़ के अंदर दफनाते है शव
इंडोनशिया के मकास्सर से करीब 186 मील दूर रहने वाले ताना तरोजा में इस परंपरा को लोग सदियों से निभाते आ रहे है। यहां के लोग बच्चे की मौत होने यह अनोखा तरीका अपनाते है। पेड़ के तनों को अंदर खोखलाकर उसमें जगह बनाते है। इसके बाद शव को कपड़े में लपेट कर उसको तने में डाल देते है। धीरे धीरे शव प्राकृतिक रूप से पेड़ का हिस्सा बन जाता है।

यह भी पढ़ें

कॉफी शॉप मालकिन ने ग्राहकों को दी चेतावनी! ‘मुझे आंटी मत कहना’, वरना…




हमेशा रहेगा नजदीक
इस परंपरा के बारे में स्थानीय लोगों को कहना है कि उनका बच्चा नहीं रहा लेकिन वह पेड़ के रूप में हमेशा उनके पास रहेगा। जिस पेड़ में बच्चे के शव को दफना गया गया, घरवाले उसकी देखभाल करते है। उनका मनना है कि पेड़ के रूप में उनका बच्चा हमेशा मां-बाप के पास रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो