scriptघोड़े को कंधे पर उठाकर दौड़ता है ये शख्स, एक हाथ से कर चुके है कई कारनामे, देखें Shocking Video | man lifts horse on his shoulder lifts 152 kg with one hand | Patrika News

घोड़े को कंधे पर उठाकर दौड़ता है ये शख्स, एक हाथ से कर चुके है कई कारनामे, देखें Shocking Video

locationनई दिल्लीPublished: Mar 06, 2021 03:54:05 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

दिमित्री खलादजी की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में की जाती है। वे इतने ताकतवर है कि एकसाथ 6 लोगों को भी उठा सकता है।

dmitriy khaladzhi

dmitriy khaladzhi

नई दिल्ली। अपने कई लोगों को देखा होगा जो घोड़े पर बैठकर सवारी करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने शौक के लिए ही घुड़सवारी करते हैं। लेकिन आपने कभी ऐसे शख्स को देखा है जो घोड़े को अपने कंधों पर उठाकर दौड़ता है। यह पढ़कर भले ही आपको अजीब लगे लेकिन यह सच है। आज आपको एक ऐसे बंदे के बारे में बताने जा रहे हैं जो घोड़े को अपने कंधों पर उठाकर दौड़ सकता है। इतना ही नहीं वह अपने एक हाथ से कई कारनामे कर सकता है। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही। आइए जानते हैं इस बाहुबली के बारे में…

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज है नाम
यह अनोखा कारमाने करने वाले शख्स का नाम दिमित्री खलादजी (dmitriy khaladzhi ) है। ये यूक्रेन के रहने वाले है। दिमित्री को दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की गिना जाता है। खबरों के अनुसार, यह इतने ताकतवर हैं कि एकसाथ 6 लोगों को भी उठा सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस कारमानों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। दिमित्री का इंस्टाग्राम देसे कई कारनामों की तस्‍वीरों व वीडियो से भरा है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है और ऐसा एक-दो बार नहीं, बल्कि पूरे 60 बार हुआ है। खबरों के अनुसार, घोड़ों, ऊंट सहित कई जानवरों को उठा सकते है। एक फोटो में उन्होंने एक बुल को अपने कंधों पर उठा रखा है।

एक साथ से उड़ा सकते है 152 किलोग्राम वजन
दिमित्री के बारे ऐसा कहा जाता है कि पहले वे सर्कस में काम करते थे। इस दौरान दिमित्री अपने दातों से लोहे की रॉड मोड़ देते हैं। इतना ही नहीं, वे अपने एक हाथ से 152 किलोग्राम तक का वजन उठा लेते हैं। उनके ऐसे हैरतअंगेज कारनामे हर किसी को हैरान करते हैं। सबसे बड़ी खास बात दिमित्री के ऊपर से सवारियों से भरी SUV गुजर जाती है। वह नीचे आराम से लेटे रहते हैं। उनके हाथ इतने मजबूत हैं कि वह अपने हाथों से ही कील ठोक देते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि दिमित्री का नाम एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 60 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zqmjs
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो