scriptइस देश में मौजूद है एक बड़ा ही रहस्यमयी कुआं, जहां दिखती है चमत्कारी रोशनी | mysterious light comes from this well | Patrika News
अजब गजब

इस देश में मौजूद है एक बड़ा ही रहस्यमयी कुआं, जहां दिखती है चमत्कारी रोशनी

यह दुनिया कई रहस्यों से भरी हुई हैं
एक कुआं भी लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बना हैं
जिसमें एक अजीब रोशनी दिखती है

नई दिल्लीDec 09, 2019 / 12:27 pm

Piyush Jayjan

नई दिल्ली। दुनिया में कई जगह ऐसी जो आज भी रहस्य बनी हुई है। इसकी वजह ये है कि लोगों ने इन जगहों के बारे में खूब जांच-पड़ताल की लेकिन फिर भी इन रहस्यमयी जगहें से कोई पर्दा नहीं उठ सका। ऐसी ही एक जगह पुर्तगाल के सिन्तारा में है। दरअसल यहां एक ऐसा अजीब कुआं है।

जो अपने आप में ढ़ेरो सवाल समेटे हुए है। इस कुएं के अंदर से हमेशा एक मुख्तलिफ सी रोशनी आती रहती है। लोगों के लिए एक रहस्य ही बनी हुई हैं। वैज्ञानिक भी आज तक ये पता नहीं कर पाए हैं कि ये रोशनी कहां से आ रही है?

पुर्तगाल के लोगों ने इस कुएं को ‘विशिंग वेल’ नाम दिया हुआ हैं। ऐसी मान्यता है कि ये विशिंग वेल नाम से जाने वाला ये अद्भुत कुआं लोगों की मांगी गई दुआओं को कुबूल करता है। लोग इस कुएं में सिक्के डालकर मन्नत मांगते हैं क्योंकि उनका विश्वास है कि यहां मांगी गई दुआएं जरूर कुबूल होती है।

 

wishing-well_144174.png

इस कुएं की जो सबसे अनसुलझी गुत्थी वो यह है कि इसके अंदर एक रोशनी नजर आती है, जबकि कुएं में रोशनी आने का कोई रास्ता ही नज़र नहीं आता है, क्योंकि इस कुएं में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वैज्ञानिक तक इस रहस्य को सुलझाने में अब तक विफल रहे हैं।

प्राचीन समय से ही कुओं का इस्तेमाल पानी को इकठ्ठा करने के लिए किया जाता रहा है लेकिन ये कुआं थोड़ा अलग है जिससे बेहद ही अलग तरीके से बनाया गया है। हालांकि इसकी स्थापना का उद्देश्य आज तक किसी को समझ नहीं आ सका।

इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के समुतल्य है। इस कुएं में जितना ज्यादा जमीन के अंदर जाने की कोशिश की जाती है, कुआं उतना ही संकरा होता चला जाता है। अब इन रहस्यमयी गुत्थियों के बीच यह कुआं आज तक लोगों के लिए एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है।

Home / Ajab Gajab / इस देश में मौजूद है एक बड़ा ही रहस्यमयी कुआं, जहां दिखती है चमत्कारी रोशनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो