व्हिटियर उत्तरी अमेरिका में अलास्का राज्य का एक छोटा सा शहर है। यह अपने निवास और प्रबंधन के कारण दुनिया भर में काफी मशहूर है। पूरा शहर एक एकल मंजिला इमारत में बसा हुआ। जिसे बैगिच टॉवर के नाम से जाना जाता है। इसको वर्टिकल टाउन भी कहते है। इस एकल भवन में शहर के लगभग 200 परिवार रहते हैं। यहां उनको हर सुख सुविधा मिल रही है।
यह भी पढ़े :— सिर पर उगाए सींग और 453 पियर्सिंग कराकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब दिखता है ऐसा
पुलिस स्टेशन, स्कूल और अस्पताल और पार्क भी
इस 14 मंजिला इमारत में एक पुलिस स्टेशन, स्वास्थ्य सेवा केंद्र, प्रोविजन स्टोर, लॉन्ड्री और चर्च है। इतना ही नहीं यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी मौजूद है। खास बात यह है कि यहां छोटे कर्मचारी और मालिक सभी एक साथ रहते है। इस इमारत में ही सारी सुविधाएं मौजूद हैं, किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं है।
पहले था सेना का बैरक
ऐसा कहा जाता है कि शीतयुद्ध के दौरान यह इमारत सेना का बैरक होता था, जहां हर तरह की सुविधाएं होती थी। शायद इसलिए यह इमारत रहने के लिए ज्यादा सुविधाजनक है।
पहाड़ी की सुरंग से रास्ता
सड़क मार्ग से वर्टिकल टाउन में पहुंचना आसान नहीं है। यहां कोई सीधा या सटीक रास्ता नहीं है। इस जगह तक पहुँचने के लिए केवल पहाड़ी पर सुरंग और कठिन रास्तों से पहुँचा जा सकता है। इसके अलावा यहां तक पहुंचने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।