scriptपानी नहीं पत्थरों की नदी है वैज्ञानिकों के लिए चुनौती, आज तक बनी हुई है पहेली | Stone River In Russia is a Mysterious place, know about it | Patrika News
अजब गजब

पानी नहीं पत्थरों की नदी है वैज्ञानिकों के लिए चुनौती, आज तक बनी हुई है पहेली

Stone River Russia : रूस में मौजूद इस नदी का नाम स्टोन रिवर है
20 मीटर लंबी नदी में 10 टन तक वजनी पत्थर मौजूद हैं

Jan 21, 2020 / 12:40 pm

Soma Roy

Stone River Russia

Stone River Russia

नई दिल्ली। यूं तो नदी (river) में आपने पानी के साथ पत्थर (stones) भी देखे होंगे। मगर क्या कभी आपने ऐसी नदी देखी है जो पत्थरों की बनी हुई हो। यहां मौजूद असंख्य पत्थर किसी नदी की तरह घुमावदार है। मगर इनमें कभी भी पानी की एक बूंद तक नहीं बहती है। यह नदी रूस में हैं। वैज्ञानिकों के लिए ये जगह एक पहेली (riddles) बनी हुई है, जिसे वे अब तक नहीं सुलझा पाए हैं।
जंगल के राजा शेर हुए कुपोषण के शिकार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

कुदरत के इस अजीबोगरीब करश्मिे का नाम स्टोन रिवर (Stone RIver) या स्टोन रन है। नदी में लगभग छह किलोमीटर तक आपको सिर्फ पत्थर ही पत्थर दिखाई देंगे। यह देखने पर बिल्कुल किसी नदी की धारा की तरह लगते हैं। 20 मीटर छोटी धाराओं से लेकर कहीं-कहीं यह नदी 200 से 700 मीटर की बड़ी धाराओं का रूप भी ले लेती है। इसमें करीब 10 टन तक वजनी यहां के पत्थर चार से छह इंच तक जमीन के अंदर धंसे हुए हैं।
stone.jpg
इस जगह पर इतने सारे पत्थर कहां से आए और कैसे इन्होंने एक नदी का रूप ले लिया? इन सवालों का सटीक जवाब आज तक नहीं मिल पाया है। मगर कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 10 हजार साल पहले ऊंची चोटियों से ग्लेशियर टूटकर गिरे होंगे, जिसकी वजह से इस अजीबोगरीब नदी का निर्माण हुआ।

Home / Ajab Gajab / पानी नहीं पत्थरों की नदी है वैज्ञानिकों के लिए चुनौती, आज तक बनी हुई है पहेली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो