script72 साल के इस शख्स ने पार किया अटलांटिक महासागर, पूरी कहानी है हैरान करने वाली | The 72-year-old man crossed the Atlantic Ocean | Patrika News
अजब गजब

72 साल के इस शख्स ने पार किया अटलांटिक महासागर, पूरी कहानी है हैरान करने वाली

कुछ खास करना चाहते थे
रिटायर्मेंट का समय चुनौतियों में बिताना चाहते हैं
इससे पहले भी कई बार कर चुके हैं इस तरह के काम

नई दिल्लीMay 08, 2019 / 05:07 pm

Navyavesh Navrahi

सेविन
किसी पल को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कुछ ऐसा ही अनोखा काम फ्रांस के रहने वाले ज्यां-याक सेविन ने किया है। इनकी उम्र 72 साल है। इस उम्र में भी सेविन ने 6 वर्गमीटर के बैरल से सिर्फ 4 महीने में अटलांटिक महासागर पार कर लिा है। यानी इस दौरान उन्होंने 4700 किलोमीटर का सफर तय किया है। बैरल एक तरह से कैप्सूल नुमा चीज होती है।
फिलीपींस: गॉसिप करने पर लगाई रोक, जुर्माने में करना पड़ेगा ये काम…

ऐसा था बैरल

सेविन ने जिस बैरल से यह यात्रा की वो 3 मीटर लंबा और 2.1 मीटर चौड़ा है। इसमें 6 वर्गमीटर का स्पेस है। इसमें खिड़की भी हैं, जिससे बाहर देखा जा सके। साथ ही सोने के लिए जगह, छोटा-सा किचन और स्टोररूम भी है।
इसे ऐसी तकनीक से बनाया गया है कि तेज हवाओं और व्हेल आदि के हमले में भी सुरक्षित रहा जा सके। यह सौरऊर्जा तकनीक से लैस है, जिसमें जीपीएस सिस्टम भी लगा हुआ है।
सेविन के अनुसार- इसे तैयार कनने में ही 50 लाख रुपए का खर्च आया है। खास बात यह है कि इसमें से जयादातर पैसा उन्होंने चंदा इकट्ठा करके जुटाया है।

पेंट की जेब में छिपाकर महिला ले जा रही थी ये चीज़, देखकर पुलिस वालों के भी उड़े होश
sevin
यहां से हुए रवाना

सेविन स्पेन के कनारी द्वीप के अल हिएरो से रवाना हुए और सेंट यूस्टेटियस के बारबाडोस द्वीप पहुंचे। सेविन 26 दिसंबर 2018 को बैरल में स्पेन के कनारी द्वीप के अल हिएरो से रवाना हुए थे। उन्होंने अपनी यात्रा पिछले हफ्ते सेंट यूस्टेटियस के बारबाडोस द्वीप में खत्म की। शुक्रवार को अपने फेसबुक पर लिखा कि हर चीज का अंत होता है। मैंने भी अपने इस एडवेंचर का अंत किया। यात्रा पर निकलते वक्त उन्होंने कहा था कि बैरल से इतनी लंबी दूरी तय करने में समुद्री जलधाराएं मदद करेंगी।
मिलिट्री में रहे हैं सेविन

सेविन मिलिट्री में पैराट्रूपर रहे हैं। इसके अलावा अफ्रीका के एक नेशनल पार्क में बतौर रेंजर और पायलट भी काम कर चुके हैं।

इंसानों के साथ मस्ती कर रहे हैं हाथी के बच्चे, इस VIDEO को देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
यादगार बनाने के लिए किया ऐसा

सेविन के अनुसार- वे कुछ पलों को यादगार बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने कहा कि वे याट में कई साल गुजार चुके हैं और अटलांटिक को भी कई बार पार कर चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में सेविन ने कहा- मेरे अंदर एक स्पोर्ट्समैन जिंदा है। अपनी रिटायरमेंट को चुनौतियां का सामना करते हुए बिताना चाहता हूं।

Home / Ajab Gajab / 72 साल के इस शख्स ने पार किया अटलांटिक महासागर, पूरी कहानी है हैरान करने वाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो