scriptदुनिया का सबसे खतरनाक चिड़ियाघर, इंसानों के ऊपर चढ़ जाते है शेर | the worlds most unique zoo you will tremble to see | Patrika News
अजब गजब

दुनिया का सबसे खतरनाक चिड़ियाघर, इंसानों के ऊपर चढ़ जाते है शेर

यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर जीव-जंतुओं को देखते हैं।यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं।कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।

Jan 13, 2021 / 07:49 am

Shaitan Prajapat

unique zoo

unique zoo

नई दिल्ली। आमतौर पर चिड़ियाघर में जानवरों को पिंचरे के अंदर रखा जाता है। जो लोग जू में घूमने जाते है वो बाहर से ही इन जंगली जानवरों और पक्षियों को देखते है। क्योकि ये जानवर बहुत ही हिंसक होते है। यह किसी को भी अपना निवाला बना सकते है। आज आपको एक खतरनाक चिड़ियाघर के बारे बताने जा रहे है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस चिड़ियाघर में जंगली जानवर खूले में घूमते है। और यहां पर घूमने आने वाले की गाड़ी के ऊपर चढ़ जाते है। सोशल मीडिया पर तस्वीरे देख सकते है। इन डरावनी फोटो को देखकर कोई भी कांप उठता है। आइए जानते इस अनोखे चिड़ियाघर के बारे में …

खुलेआम घूमते है जानवर
यह अनोखा चिड़ियाघर चीन में बना हुआ है। खबरों के अनुसार, यह चौओौगक्विंग शहर में स्थित है। जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू है। यहां पर जानवर खुलेआम घूमते हैं और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर जीव-जंतुओं को देखते हैं। आपको बता दें कि साल 2015 में लोगों के लिए खोल दिया गया था। लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू नाम के चिड़ियाघर में इंसानों को जानवरों के करीब जाने का अनोखा मौका मिलता है।

यह भी पढ़े :— ये है दुनिया का पहला शख्स, जिसने 196 देशों में मैराथन दौड़ बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोमांचक अनुभव
इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है की यहां लोगों को एक अलग ही तरह का रोमांचकारी अनुभव मिलता है। इस जू के प्रवक्ता का कहना है कि हमने इस जू का निर्माण इसलिए किया है कि जब भी कोई जानवर किसी इंसान का पीछा करता है तो लोगों को ये महसूस होता है तो ऐसा होता है।

पिंचरे पर चढ़ जाते है जानवर
इस चिड़ियाघर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जा सकती है। यहां टूरिस्ट जानवरों को अपने हाथों से खाना भी खिला सकते हैं। इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आसपास ले जाया जाता है। यानी शिकारी के शिकार को पिंजरे में रखकर ललचाया जाता है। खाने की लालच में जानवर पिंजरे के पास आते हैं। कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ylv6a

Home / Ajab Gajab / दुनिया का सबसे खतरनाक चिड़ियाघर, इंसानों के ऊपर चढ़ जाते है शेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो