script35 सालों से क्यों सिर्फ एक ही रंग के कपड़े पहनता है ये शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान | the yellow man who has been wearing only yellow for the last 35 years | Patrika News
अजब गजब

35 सालों से क्यों सिर्फ एक ही रंग के कपड़े पहनता है ये शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

35 साल से सिर्फ और सिर्फ पीले रंग के कपड़े पहने के कारण लोग उन्‍हें ‘येलो मैन’ के नाम से भी जानने लगे हैं।

Jan 15, 2019 / 06:48 pm

Neeraj Tiwari

yellow man

35 सालों से क्यों सिर्फ एक ही रंग के कपड़े पहनता है ये शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। आपने कई बार लोगों में रंगों को लेकर दिवानगी देखी होगी। खासतौर पर लड़कियों के साथ ये अक्सर देखने को मिल जाता है कि उन्हें किसी रंग से बेहद लगाव होता है। लेकिन पुरुषों के साथ यह कम ही देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहें हैं जो पिछले 35 साल से सिर्फ और सिर्फ पीले रंग के कपड़े पहन रहे हैं। यही कारण है कि लोग उन्‍हें ‘येलो मैन’ के नाम से भी जानने लगे हैं।

 

सीरिया के अलेप्‍पो शहर के हैं अबू जाक्‍कौर

जी हां, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो सीरिया के अलेप्‍पो शहर में रहते हैं और उनका नाम है अबू जाक्‍कौर। खास बात यह है कि अबू के इस्तेमाल में आने वाली हर चीज पीली है। फिर चाहे वो उनका कोट-पैंट हो या फिर उनके जूते। उनके सोने के उपयोग में आने वाले कपड़े भी पीले हैं और जिस छतरी का इस्तेमाल वो धूप और बारिश से बचने के लिए करते हैं वो भी पीली होती है। खास बात यह है कि जब उनके जरूरत की कोई चीज उन्हें बाजार में पीले रंग में नहीं मिलती तो वो कलर करके इसे पीले रंग में बदल देते हैं।

 

प्‍यार की निशानी है पीला रंग

बता दें कि, अबू ने इसकी शुरुआत 25 जनवरी 1983 को की थी। इस दिन उन्‍होंने तय किया कि अब से वो हमेशा सिर्फ पीले रंग के ही कपड़े पहनेंगे और आज भी उनको खुद से किया अपना वादा याद है। पीले रंग के बारे में अबू का मानना है कि पीला रंग प्‍यार की निशानी है। हालांकि इस बात की कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है कि कैसे कोई इंसान पिछले 35 सालों से एक ही रंग के कपड़ों का इस्तेमाल कर रहा है लेकिन ये पूरी तरह से सच है।

 

इस रंग के चलते झेल चुके हैं मुसीबत

अंडरवियर और टाई तक पीले रंग की उपयोग करने वाले अबू जाक्‍कौर को इसके लिए कई बार मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा है। इस रंग के चलते कुछ लोगों ने अबू को अलकायदा तो किसी ने आईसिस का खबरी बताया। साल 2013 में एक विडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सीरियन लिबरेशन आर्मी अबू की पिटाई कर रही थी। उन्‍हें लगा कि अबू आतंकी संगठनों से जुड़े हैं इसलिए उन्‍होंने पीले कपड़े पहने हैं। हालांकि उसके बाद भी अबू ने इस रंग की चीजों का इस्तेमाल बंद नहीं किया और यही कारण है कि लोग उन्हें ‘येलो मैन’ कहकर बुलाते हैं।

Home / Ajab Gajab / 35 सालों से क्यों सिर्फ एक ही रंग के कपड़े पहनता है ये शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो