script2000 साल पुरानी रहस्यमयी कब्र को खोलते ही हुआ कुछ ऐसा, अंदर का नजारा देख खड़े हो गए रोंगटे | Three mummies have been found in a 2000 year old tomb | Patrika News
अजब गजब

2000 साल पुरानी रहस्यमयी कब्र को खोलते ही हुआ कुछ ऐसा, अंदर का नजारा देख खड़े हो गए रोंगटे

2000 साल पुरानी कब्र में तीन ममी मिले हैं।
इसे एलेक्जेन्डि्रिया शहर की सबसे बड़ी खोज बताया जा रहा है

Nov 06, 2020 / 02:24 pm

Pratibha Tripathi

Three mummies found

Three mummies found

नई दिल्ली। हमारे भारत देश में शुरू से यही प्रथा चलती आ रही है कि जब किसी की मौत होती है तो उसे पंचतत्व में विलिन कर दिया जाता है। लेकिन दूसरे देशों जैसे प्राचीन मिस्र में बॉडी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए मृत शरीर पर लेप लगाकर उसकी ममी तैयार की जाती थी। उसके बाद उनकी ममी बनवाकर उन्हें सालों तक संभाल कर रखते थे। अभी हाल ही में ऐसी ही एक ममी का खुलासा हुआ है जो 2000 साल पुरानी है जिसकी कब्र को खोलते ही अंदर का नजारा देख पास खड़े लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

यह घटना मिस्त्र के एलेक्जेन्डि्रिया शहर है जहां पर नौ फीट गहरी रहस्यमयी पत्थर की कब्र को कड़ी चेतावनी के बावजूद खोल दिया गया। इस कब्र को लेकर चेतावनी दी गई थी कि यह एक शापित कब्र है, जिसे खोलने से काफी समस्याएं आ सकती हैं।

लेकिन लोगों ने इस परवाह ना करते हुए भी इसे खोल दिया गया। खोली गई यह कब्र काले ग्रेनाइट से बनी बेहद बदबूदार सीवर के पानी पर तैरती हुई मिलीं थी। जो पूरी तरह से सड़ चुकी थी खोजकर्ताओं ने इसकी पूरी जांच करने के बाद पाया ह कि यह करीब 2000 साल पुरानी कब्र है। इसे एलेक्जेन्डि्रिया शहर की सबसे बड़ी खोज बताया जा रहा है।

इस कब्र को खोलने से लोग बेहद डर रहे थे उन्हें लग रहा था कि यह कोई शापित कब्र है। जिससे हमे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नही देखने को मिला है। कब्र के अंदर मिली तीनों ममी किसी रोमन शाही घराने से ताल्लुक नही रखती है। क्योंकि उनमें किसी भी प्रकार की चांदी या सोने से बने मास्क नहीं मिले। बताया जा रहा है कि, तीनों ममी सेना के जवानों की हो सकती हैं क्योंकि तीन में से एक ममी के सिर पर तीर के घाव मिले हैं।

Hindi News/ Ajab Gajab / 2000 साल पुरानी रहस्यमयी कब्र को खोलते ही हुआ कुछ ऐसा, अंदर का नजारा देख खड़े हो गए रोंगटे

ट्रेंडिंग वीडियो